गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Hillary Clinton beats husband Bill and terrorizes her staff
Written By
Last Updated : सोमवार, 5 अक्टूबर 2015 (17:29 IST)

हिलेरी क्लिंटन अपने पति बिल को पीटती हैं..!

हिलेरी क्लिंटन अपने पति बिल को पीटती हैं..! - Hillary Clinton beats husband Bill and terrorizes her staff
एक राजनीतिक सलाहकार रोजर स्टोन का दावा है कि 'हिलेरी क्लिंटन अपने पति बिल को पीटती हैं और उनका स्टाफ भी उनसे भयभीत रहता है।' स्टोन का कहना है कि हिलेरी का अपने पति के खिलाफ घरेलू उत्पीड़न करने का इतिहास रहा है। उनका दावा है हिलेरी ने 'बिल को पीटा, उन पर सख्त चीजें फेंक मारीं, उनके शरीर को खुरच दिया और उन पर नाखूनों से हमला किया और उनका खून तक निकाल दिया।'
एक अन्य पुस्तक 'द क्लिंटन्स वार ऑन वीमन' में एक ऐसा खुलासा किया गया है जिससे हिलेरी की दावेदारी खतरे में पड़ सकती है। हिलेरी क्लिंटन के डरावने और खौफनाक मा‍नसिकता का दशकों लम्बा इतिहास रहा है। व्हाइट हाउस की एक पूर्व प्रेस सेक्रेटरी का कहना है कि अपनी पत्नी के साथ विवाद के बाद उन्होंने बिल को बचाया था और उनके शरीर पर खरोंच के निशान थे।
 
डेलीमेल डॉट कॉम में हन्ना पैरी का कहना है कि राजनीतिक अखाड़े में हिलेरी की छवि एक खतरनाक प्रतिद्वंद्वी की है, लेकिन हाल ही में प्रकाशित एक पुस्तक में कहा गया है कि न केवल रिपब्लिकन नेता वरन उनके पति बिल क्लिंटन भी उनसे बहुत डरते रहे हैं। रोजर स्टोन का कहना है कि डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी अपने 'पति को लेकर हिंसक आवेगों की आदी रही हैं। उनसे उनका स्टाफ भी भयभीत रहता है और सीक्रेट सर्विस एजेंट्‍स भी डरते रहे हैं।
 
जब डेली मेल की ओर से हिलेरी क्लिंटन से टिप्पणी देने को कहा गया तो उन्होंने इनका कोई जवाब नहीं दिया। रिपब्लिकन राष्ट्रपतियों, रिचर्ड निक्सन से लेकर रोनाल्ड रीगन और बुश पिता-पुत्रों के लिए चुनाव प्रचार में अहम भूमिका निभाने वाले येट स्टोन का कहना है कि हिलेरी की 'घरेलू हिंसा का लम्बा इतिहास' भली-भांति दर्ज रहा है।
बहुत ही भद्दे शब्दों का प्रयोग करती थीं हिलेरी... पढ़ें अगले पेज पर...
 
 

व्हाइट हाउस की पूर्व प्रेस सेक्रेटरी डीडी मायर्स को एक किताब के हवाले से बताया कि एक अवसर पर व्हाइट हाउस में बारबारा स्ट्रीसेंड का स्वागत करने के बाद बिल की अपनी पत्नी से जोरदार झड़प हो गई और इसके बाद उन्होंने बिल की गर्दन पर एक चोट का निशान देखा था। क्रिस्टोफर एंडरसन की पुस्तक 'अमेरिकन एविता' में लिखा है कि 'पहले भी हिलेरी राष्ट्रपति के ऊपर एशट्रे और किताबें फेंक चुकी थीं।

 
उनका कहना है कि जब लोग हिलेरी से सहमत नहीं होते तो वे उनके प्रति बदला लेने की भावना तक रखती थीं। क्रिस्टोफर एंडरसन के 'अमेरिकन एविता' में लिखा है कि मोनिका लेविंस्की स्केंडल के बाद वे अपने पति पर बरस पड़ी थीं। वे चिल्लाकर बोली थीं, 'यू स्टुपिड, स्टुपिड, स्टुपिड बास्टर्ड'। एंडरसन लिखते हैं कि उनकी एक लड़ाई के बाद स्टाफ के सदस्यों ने ' कांच के टूटे ग्लास, चकनाचूर खाने के बर्तन और एक कबर्ड के दरवाजे को उसकी चूलों से हिलता पाया था।'
 
इतना ही नहीं, जब एक एजेंट ने उनका सामान उठाने से इनकार कर दिया तो उनका कहना था, 'स्टे द ...  अवे फ्रॉम मी! जस्ट ... डू एज आई से।' हिलेरी के गुस्से का शिकार बने थे एफबीआई एजेंट गैरी आडिल्ड्रज। वे कभी भी एजेंट्‍स को थैंक यू तक नहीं बोलती थीं। एक रिटायर्ड सीक्रेट सर्विस एजेंट डैन एमेट का कहना था कि हिलेरी की गंदी भाषा की तुलना में बिल और उनकी बेटी चेल्सी का व्यवहार भद्र और शालीन रहा।