शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Hillary Clinton
Written By
Last Modified: फिलाडेल्फिया , शुक्रवार, 29 जुलाई 2016 (12:21 IST)

मैं अपनी मां के लिए मतदान करूंगी : चेल्सी क्लिंटन

मैं अपनी मां के लिए मतदान करूंगी : चेल्सी क्लिंटन - Hillary Clinton
फिलाडेल्फिया। अपनी मां हिलेरी क्लिंटन को काम करके दिखाने वाली नेता करार देते हुए चेल्सी क्लिंटन ने शुक्रवार को कहा कि वे डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी हिलेरी क्लिंटन को अपना वोट देंगी, जो उनकी आदर्श हैं और जलवायु परिवर्तन से पृथ्वी को बचा सकती हैं।

 
डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन में अपनी मां हिलेरी क्लिंटन के बारे में बात करते हुए अपने संबोधन में चेल्सी ने कहा कि इस साल नवंबर में मैं एक महिला को वोट दूंगी, जो एक मां और एक वकील के रूप में मेरी आदर्श हैं। एक महिला जिन्होंने अपनी पूरी जिंदगी बच्चों और परिवारों के लिए काम करते हुए व्यतीत की। नवंबर में होने वाले चुनाव के लिए हिलेरी (68) को डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद का प्रत्याशी चुना गया है।
 
अपने संबोधन में चेल्सी (36) ने अपनी मां की कहानी, उनके मूल्यों और पारिवारिक जीवन एवं वे कैसे बड़ी हुईं, इसके बारे में बताया।
 
चेल्सी ने कहा कि मेरी मां बात सुनने वाली और काम करके दिखाने वाली नेता हैं। वे एक ऐसी महिला हैं जिनके पास दया, आस्था, दयालुता, न्याय की समझ और प्यारभरा दिल है। मां क्लिंटन कभी यह नहीं भूलतीं कि वे किसके लिए संघर्ष कर रही हैं। (भाषा)
ये भी पढ़ें
डेमोक्रेट ऐसी दुनिया की बात करते हैं, जो अस्तित्व में ही नहीं है : ट्रंप