गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Hafiz Saeed
Written By
Last Modified: इस्लामाबाद , गुरुवार, 18 दिसंबर 2014 (10:04 IST)

हाफिज सईद बोला, भारत से लूंगा पेशावर का बदला...

हाफिज सईद बोला, भारत से लूंगा पेशावर का बदला... - Hafiz Saeed
इस्लामाबाद। मोस्ट वांटेड आतंकी और मुंबई हमले के लिए जिम्मेदार जमात उद दावा चीफ हाफिज सईद ने पेशावर में हुए हमले के लिए भारत को जिम्मेदार ठहराते हुए बदला लेने की बात कही है।
 
एक जनसभा में भारत के खिलाफ जहर उगलते हुए इस कुख्यात आतंकी ने कहा कि इस हमले के असल मुजरिम भारत के प्रधानमंत्री मोदी हैं। सईद ने कहा, 'सब एक बात पर इकट्ठे हो जाएं कि इस साजिशकर्ताओं से हमें बदला लेना है। सईद ने कहा कि इस साजिश के पीछे भारत का हाथ है और हमें उससे बदला लेना है।
 
भारत के प्रधानमंत्री के अफसोस को नकली बताते हुए सईद ने कहा, 'ये मगरमच्छ के आंसू बहाने वाला मोदी, नवाज शरीफ को फोन करने वाला मोदी असल मुजरिम है और हमें इसको दुनिया के सामने बेनकाब करना है।'
 
उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान के पेशावर में तहरीक ए तालिबान पाकिस्तान ने आर्मी स्कूल पर हमला करके मंगलवार को 132 बच्चों समेत 148 लोगों की जान ले ली थी। इस हमले की जिम्मेदारी तहरीक ए तालिबान ले चुका है और उसने और ऐसे हमले करने की धमकी भी दी है।