शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Hafiz Saeed
Written By
Last Updated : सोमवार, 15 सितम्बर 2014 (19:19 IST)

आतंकवादी हाफिज सईद का अब्दुल बासित ने किया समर्थन

आतंकवादी हाफिज सईद का अब्दुल बासित ने किया समर्थन - Hafiz Saeed
इस्लामाबाद, नई दिल्ली।  भारत स्थित पाकिस्तानी दूतावास के हाई कमिश्नर अब्दुल बासित ने मुंबई (26/11) के गुनहगार हाफिज सईद का बचाव करते हुए कहा है कि अगर वह पाकिस्तान में खुलेआम घूम रहा है तो उसमें गलत क्या है। बासित ने ये भी कहा कि बाढ़ में हाफिज के संगठन के साथ पाक सेना के संयुक्त बचाव के काम को भी गलत नहीं समझा जाना चाहिए।
 
दरअसल एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने एक पत्रकार के सवाल के जवाब में ये बातें कहीं। भारत में स्थित पाकिस्तानी दूतावास के हाई कमिश्नर ने यह भी कहा कि वह पाकिस्तानी नागरिक है और उसे खुलेआम घूमने का अधिकार है। 
सेना के साथ उनके संयुक्त राहत बचाव कार्य से यह भी सिद्ध होता है कि सईद पर सेना का वरदहस्त है। 
 
गौरतलब है कि 26/11 के मुंबई हमलों के मास्टर माइंड के तौर पर हाफिज सईद को जाना जाता है। हाफिज लगातार भारत के खिलाफ जहर उगलता है और आतंक फैलाने में जुटा रहता है। 61 साल का हाफिज सईद आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का संस्थापक और जमात उद दावा का मुखिया है।
 
आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का संस्थापक सईद भारत की सर्वाधिक वांछित अपराधियों की सूची में शामिल है। मुंबई की 26/11 की घटना में 166 लोग मारे गए थे। उस हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान से उसे सौंपने को कहा था। (एजेंसी)