बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. google doodle on jigoro
Written By
Last Updated : गुरुवार, 28 अक्टूबर 2021 (08:51 IST)

जिगोरो की 161वीं जयंती पर गूगल ने बनाया डूडल, दुनिया को दी थी मार्शल आर्ट की सौगात

जिगोरो की 161वीं जयंती पर गूगल ने बनाया डूडल, दुनिया को दी थी मार्शल आर्ट की सौगात - google doodle on jigoro
मार्शल आर्ट, कोडोकन जूडो के संस्थापक जापान के शिक्षक जिगोरो कानो की 161वीं जयंती पर आज गूगल ने डूडल बनाकर सम्मानित किया है।
 
डॉ जिगोरो कानो का जन्म 28 अक्टूबर 1860 को जापान के ह्योगो प्रीफेक्चर में हुआ था। उन्होंने 1882 में जापान में आधुनिक जापानी मार्शल आर्ट की स्थापना की।
 
उन्होंने 1879 में संयुक्त राष्ट्र के पूर्व राष्ट्रपति जनरल ग्रांट के सम्मान में अपने प्रशिक्षकों के साथ जुजित्सु (जूडो) प्रदर्शन में भाग लिया। 1911 में जूडो को जापान की शैक्षणिक प्रणाली के रूप में अपनाया गया और बाद में 1964 में जूडो एक ओलंपिक खेल बना।
ये भी पढ़ें
जम्मू कश्‍मीर में एक और हाइब्रिड आतंकी ढेर, बिहारी श्रमिकों की मौत के लिए था जिम्मेदार