गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Ghost, apparition, spirits, Pandl Hill,
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 30 सितम्बर 2016 (16:07 IST)

आज भी भटकती हैं यहां औरतों की आत्माएं (वीडियो)

आज भी भटकती हैं यहां औरतों की आत्माएं (वीडियो) - Ghost, apparition, spirits, Pandl Hill,
लंदन। ज्यादातर भूत-प्रेतों के होने पर विश्वास नहीं करते, लेकिन जब लोगों का इनसे सामना होता है तो वही लोग अपने होश गंवा बैठते हैं। ऐसी ही एक जगह है जहां जाने वाले हर शख्स का सामना भूतों से होता है। इंग्लैंड के लंकाशायर में एक जगह है पेंडल हिल। ये वही जगह है जहां लोग भूल कर भी कदम नहीं रखना चाहते। लेकिन जो भूतों का सामना करने के शौकीन है या फिर भूतों पर विश्वास नहीं करते इनका सामना यहां औरतों की आत्मा से होता है।
इस जगह के बारे में कहा जाता है कि 17वीं सदी में 12 औरतें पेंडल हिल पर रहती थीं जो जादू-टोना किया करती थीं। जादू टोने के लिए ये लोगों की बलि चढ़ाने से भी नहीं चूकती थीं।
 
इनमें से 10 औरतों को 10 लोगों की मौत का दोषी भी पाया गया था। इस हिल पर तब से ही आत्माओं के दिखने का सिलसिला शुरू हो गया। कहते हैं इन औरतों की आत्मा आज भी यहां लोगों को दिखती है। वहीं एक टीवी शो की शूटिंग के दौरान जो हुआ उसने दुनिया को चौंका दिया।
 
उल्लेखनीय है कि इस हिल पर कई टीवी शो भी बन चुके हैं। शो बनाने के दौरान शूटिंग यहीं की जाती थी। इस दौरान यूनिट के तमाम लोगों को डरावने एहसास हुआ करते थे। कई लोगों को भूतों से सामना भी करना पड़ा है। यही वजह है कि लोग इस पहाड़ी से दूर ही रहना पसंद करते हैं। 
अगले पन्ने पर देखें डरावना वीडियो...

(Video courtesy : YouTube)
ये भी पढ़ें
रोंगटे खड़े कर देगा 116 साल पुरानी तस्वीर में छुपा राज