बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. France
Written By
Last Modified: दाकर। , सोमवार, 1 मई 2017 (07:50 IST)

माली और बुर्किना की सीमा पर 20 से अधिक आतंकवादी मारे गए

माली और बुर्किना की सीमा पर 20 से अधिक आतंकवादी मारे गए - France
दाकर। फ्रांस ने पश्चिम अफ्रीकी देश माली और बुर्किना फासो की सीमा के निकट जंगली इलाके में छिपे 20 से अधिक आतंकवादियों को मार गिराया है। 
 
स्थानीय सुरक्षाबल ने एक बयान में बताया कि यह अभियान इसी महीने एक फ्रांसीसी सैनिक के मारे जाने के बाद चलाया गया। उन्होंने बताया कि आतंकवादियों के ठिकानों पर हवाई और जमीनी हमले किए गए, हालांकि आतंकवादी संगठन की पहचान नहीं हो पाई है। 
 
माली लगातार इस्लामिक आतंकवादी हिंसा से प्रभावित रहा है। 2013 में फ्रांस ने वहां पर बड़े स्तर पर अभियान चलाया था। माली ने इस कारण से अपने देश में अगले 6 माह तक के लिए आपातकाल की अवधि बढ़ा ली है। दक्षिणी पड़ोसी, बुर्किना फासो में हिंसा के कारण पिछले साल दर्जनों लोग मारे गए थे। 
 
बुर्किना के अधिकारियों का मानना ​​है कि एक स्थानीय व्यक्ति के नेतृत्व वाले अंसार अल-इस्लाम नामक यह आतंकवादी समूह फॉलेर्से वन का उपयोग अपने हमलों के अड्डे के रूप में कर रहा है। फ्रांस ने इस इलाके में इन आतंकवादियों से लड़ने के लिए 4 हजार सैनिकों की तैनाती की है। (भाषा)
ये भी पढ़ें
हाफिज सईद को और 90 दिन तक नजरबंद रखा जाएगा