गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Firing in US mall
Written By
Last Modified: शालरेट , शुक्रवार, 25 दिसंबर 2015 (16:30 IST)

अमेरिकी मॉल में गोलीबारी, एक की मौत

अमेरिकी मॉल में गोलीबारी, एक की मौत - Firing in US mall
शालरेट। अमेरिका के उत्तरी कैरोलीना में भीड़भाड़ वाले एक मॉल में क्रिसमस से पूर्व गुरुवार दोपहर को बहस के बाद हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई।
 
शालरेट-मेक्लेनबर्ग पुलिस विभाग के अधिकारी शालरेट के नॉर्थलेक मॉल में हुई गोलीबारी की जांच कर रहे है। विभाग ने इस घटना को एक अधिकारी की संलिप्तता वाली गोलीबारी करार दिया था।
 
पुलिस ने एक बयान जारी कर बताया कि मॉल में काम करने वाले अधिकारी विवाद के बाद घटनास्थल पर पहुंचे। ये अधिकारी घटना के समय ड्यूटी पर नहीं थे। एक सशस्त्र व्यक्ति को गोली लगी और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि कोई भी अधिकारी घायल नहीं हुआ। (भाषा)