मंगलवार, 16 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. fighter plane pakistan
Written By
Last Modified: इस्लामाबाद , शनिवार, 22 नवंबर 2014 (22:03 IST)

चीन से लड़ाकू विमान खरीदेगा पाकिस्तान!

चीन से लड़ाकू विमान खरीदेगा पाकिस्तान! - fighter plane pakistan
इस्लामाबाद। पाकिस्तान अपनी सैन्य क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से चीन से रडार की नजरों में न आने वाले लंबी दूरी की मारक क्षमता वाले चौथी पीढ़ी के लड़ाकू विमानों की खरीद पर विचार कर रहा है।
 
द डॉन के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार रक्षा उत्पाद मंत्री राणा तनवीर ने इस बात की पुष्टि है कि फिलहाल लड़ाकू विमानों की खरीद के मसले पर चीन के अधिकारियों से बातचीत की जा रही है। 
 
मीडिया के मुताबिक पाकिस्तान चीन से 30 से 40 शेनयांग एफसी 31 लड़ाकू विमान खरीदने के बारे में बात कर रहा है। चीन ने इस महीने की शुरुआत में हुए एयर शो में इस विमान का अनावरण किया था। चीन के इस विमान की खरीद के लिए कई देश इच्छुक हैं। इसे अमेरिका के एफसी31 लड़ाकू विमान के समकक्ष माना जा रहा है। 
 
पाकिस्तान की यह रिपोर्ट ऐसे समय में आई है जब भारत के रक्षा मंत्रालय ने साढ़े 15 हजार करोड़ रुपए से अधिक की लागत से तोपें खरीदने का बड़ा निर्णय लिया है।
 
भारत की सेना की तोपों की कमी को पूरा करने के लिए 15750 करोड़ रुपए की लागत से 155 एमएम 52 कैलिबर की 814 तोप खरीदी जाएंगी। इसके साथ ही वहां सात हजार करोड़ रुपए की लागत से वायु सेना के लिए एकीकृत वायु कमान, नियंत्रण प्रणाली तथा एयर सेंसर खरीदने को भी मंजूरी दी गई। (भाषा)