शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Facebook, Ernest Hemingway, ‎sixwordstory
Written By
Last Updated : गुरुवार, 9 जून 2016 (11:52 IST)

#webviral ये #‎sixwordstory क्या बला है?

#webviral ये #‎sixwordstory क्या बला है? - Facebook, Ernest Hemingway, ‎sixwordstory
फेसबुक पर इन दिनों ‪#‎sixwordstory वायरल हो रहा है। जो देखो वो इसका इस्तेमाल कर रहा है। बिना इसका मतलब जाने। मोटी बात ये है कि छ: शब्दों में अपनी कहानी कहनी होती है और ये आसान बात नहीं है।
इसकी उत्पत्ति कैसे हुई? इसके पीछे एक दिलचस्प किस्सा है। अर्नेस्ट हेमिंग्वे रेस्तरां में बैठे थे। दोस्त-यार भी थे। बातों-बातों में शर्त लगाई कि वे मात्र 6 शब्दों में पूरी कहानी कह सकते हैं। उन्होंने कर दिखाया और जीत गए। उनकी कहानी के 6 शब्द थे : "For sale: baby shoes; never worn."
 
‪#‎sixwordstory को फ्लैश फिक्शन या सडन फिक्शन भी कहा जाता है। सामान्य अवधारणा है कि न्यूनतम शब्दों में एक कहानी को बताने की कोशिश 'फ्लैश कथा' कहलाती है। 'छ: शब्द सीमा' पर स्मिथ पत्रिका ने एक संग्रह भी 2008 में निकाला था, जिसके दो सीक्वेल 2009 में प्रकाशित हुए। 
 
इंटरनेट पर ढेर सारी ‪#‎sixwordstory उपलब्ध है। आप भी दिमाग पर जोर लगाइए शायद आप भी 6 शब्दों में कहानी कह सकें।