गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Egypt ferry capsized, ferry capsized, death
Written By
Last Modified: गुरुवार, 22 सितम्बर 2016 (00:29 IST)

मिस्र में नौका डूबी, 29 लोगों की मौत

मिस्र में नौका डूबी, 29 लोगों की मौत - Egypt ferry capsized, ferry capsized, death
काहिरा। मिस्र में बुधवार को समुद्र में 300 प्रवासियों को लेकर जा रही एक नौका के डूब जाने से 29 लोगों की मौत हो गई।
 
सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, यह नौका मिस्र, सीरिया और अफ्रीका के प्रवासियों को लेकर जा रही थी। स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि कफ्र अल शेख प्रांत में नौका के डूब जाने से 29 लोगों की मौत हो गई जबकि पांच अन्य घायल हो गए। 
 
अधिकारियों ने बताया कि अब तक 10 महिलाओं, 18 पुरुषों एवं एक बच्चे के शव मिले हैं। अन्य सूत्रों ने इस हादसे में मरने वालों की संख्या 31 बताई है।
 
फिलहाल इस बात का ब्योरा नहीं है कि नौका का गंतव्य क्या था। हालांकि हाल के वर्षों में संघर्ष प्रभावित देशों से बड़ी संख्या में लोग बेहतर जीवन के लिए यूरोप जाने के अवैध तरीके अपना रहे हैं। (भाषा)