गुरुवार, 18 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Donald Trump to meet Kim Jong Un
Written By
Last Modified: वाशिंगटन , शुक्रवार, 9 मार्च 2018 (08:30 IST)

किम जोंग से मिलेंगे ट्रंप, क्या दोस्त बन पाएंगे दो दुश्मन...

किम जोंग से मिलेंगे ट्रंप, क्या दोस्त बन पाएंगे दो दुश्मन... - Donald Trump to meet Kim Jong Un
वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन से मई में मुलाकात करेंगे। सभी की निगाहें इस बात पर लगी हुई है कि क्या इन दोनों देशों की दुश्मनी दोस्ती में बदल पाएगी। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार चुंग ईयू योंग ने कहा कि बातचीत की दिशा में प्योंगयांग से व्हाइट हाउस को चिट्ठी लिखी गई थी, जिसे मंजूर कर लिया गया है।
 
योंग ने व्हाइट हाउस में पत्रकारों से कहा कि मई में ट्रंप, उन से मिलेंगे। उन ने भविष्य में परमाणु बम और मिसाइल परीक्षण नहीं करने का आश्वासन भी दिया है।
 
योंग ने कहा, 'हमने राष्ट्रपति ट्रंप को बताया कि मुलाकात के दौरान उन ने कहा कि वह परमाणु निरस्त्रीकरण के लिए प्रतिबद्ध हैं। राष्ट्रपति ट्रंप ने इसके जवाब में कहा कि वह मई तक किम जोंग-उन से मिलकर स्थाई परमाणु निरस्त्रीकरण हासिल करना चाहते हैं।'
 
परमाणु कार्यक्रम बंद करे उ कोरिया : इस बीच जापान के रक्षा मंत्री इटसुनोरी ओनोडेरा ने कहा कि शांति वार्ता सार्थक बनाने के लिए उत्तर कोरिया को अपने परमाणु कार्यक्रम पूरी तरह बंद करने करने के लिए प्रतिबद्धता दिखानी चाहिए।
 
गौरतलब है कि उन के आक्रामक परमाणु कार्यक्रम से कोरियाई प्रायद्वीप में अक्सर तनाव का माहौल रहता है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और उत्तर कोरियाई तानाशाह किम जोंग उन के बीच तीखी जुबानी जंग भी हो चुकी है। 
 
ये भी पढ़ें
त्रिपुरा में अब भगवा सरकार, विप्लब देब बने मुख्‍यमंत्री