बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Donald Trump, Google, US President
Written By
Last Updated : बुधवार, 29 अगस्त 2018 (10:14 IST)

Google से नाराज हुए डोनाल्ड ट्रंप, लगाया छवि खराब करने का आरोप, करेंगे कार्रवाई

Google से नाराज हुए डोनाल्ड ट्रंप, लगाया छवि खराब करने का आरोप, करेंगे कार्रवाई - Donald Trump, Google, US President
वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गूगल पर उनकी छवि खराब करने का आरोप लगाया है। डोनाल्ड ट्रंप दुनिया के सबसे बड़े सर्च इंजन के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी में हैं। ट्रंप का कहना है कि जब से वे राष्ट्रपति बने हैं, मीडिया उनके खिलाफ खबरें चला रहा है। उनके खिलाफ नकारात्मक खबरें सर्च करने में गूगल महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।


अमेरिकी मीडिया हाउस में सीएनएन लगातार ट्रंप के निशाने पर रहा है। अब उन्होंने गूगल के खिलाफ नाराजगी जाहिर की है। कुछ दिन पहले अमेरिकी वेबसाइट यूएसए टुडे ने एक खबर प्रकाशित की थी। इसमें बताया गया था कि अगर गूगल पर इडियट ढूंढते हैं तो सबसे पहले डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर सामने आती है। इसे लेकर काफी बवाल हुआ था।

ट्रंप ने अपने ट्वीट में लिखा कि 'ट्रंप लिखने पर गूगल सर्च रिजल्ट में सिर्फ मेरे खिलाफ नकारात्मक खबरें दिखती हैं। यह फेक न्यू मीडिया है। दूसरे शब्दों में कंपनी मेरे और अन्य लोगों के खिलाफ हेराफेरी कर रही है, जिसमें अधिकांश खबरें नकारात्मक हैं। इनमें नकली सीएनएन सबसे अहम है। रिपब्लिकन/ कंजरवेटिव और निष्पक्ष मीडिया सब खत्म हो चुके हैं। ये सब अवैध हैं?' (एजेंसियां)