गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Donald Trump, Google Map, Trump Tower
Written By
Last Modified: रविवार, 27 नवंबर 2016 (17:57 IST)

गूगल मैप पर किया ट्रंप टॉवर का नाम 'डंप टॉवर'

गूगल मैप पर किया ट्रंप टॉवर का नाम 'डंप टॉवर' - Donald Trump, Google Map, Trump Tower
न्यूयॉर्क। अजीबोगरीब घटना उस वक्त देखने को मिली, जब अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के न्यूयॉर्क स्थित ‘ट्रंप टॉवर’ का नाम गूगल मैप पर ‘डंप टॉवर’ कर दिया गया।
‘डब्ल्यूपीआईएक्स-टीवी’ के अनुसार अगर आप गूगल मैप पर ट्रंप टॉवर को सर्च करते हैं तो वहां ‘डंप टॉवर’ लिखा हुआ पाएंगे। यह अभी स्पष्ट नहीं है कि 70 वर्षीय ट्रंप को उनके टॉवर के नाम को संपादित किए जाने की जानकारी है या नहीं? उन्होंने इस बारे में ट्विटर पर कुछ नहीं कहा है।
 
गूगल मैप पर आने वाली इस जानकारी को बदलने वालों ने इसे रूसी लिपि में भी लिखा है। ऐसा लगता है कि वे ट्रंप के रूस के साथ कथित संबंधों को दर्शाना चाहते हैं। खबर के अनुसार इस पूरे मामले पर अब तक गूगल की प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई है। गूगल अपने मैप मेकर सेवा में लोगों को सड़कों, कारोबार और दूसरे प्रमुख स्थलों के विवरण में संपादन की इजाजत देता है। (भाषा)
ये भी पढ़ें
अमरिंदर ने लगाया बादल सरकार पर कैदियों को भगाने का आरोप