शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Donald Trump
Written By
Last Modified: बुधवार, 12 जुलाई 2017 (11:25 IST)

अमेरिका-मैक्सिको सीमा पर बनेगी दीवार, समिति ने रखा प्रस्ताव

अमेरिका-मैक्सिको सीमा पर बनेगी दीवार, समिति ने रखा प्रस्ताव - Donald Trump
वॉशिंगटन। अमेरिकी संसद की एक समिति ने अमेरिका-मैक्सिको सीमा पर दीवार का निर्माण शुरू करने का विधेयक रखा है। डोनाल्ड ट्रंप ने अपने चुनाव प्रचार अभियान के दौरान यह दीवार बनाने का वादा किया था।
 
सदन की अनुमोदन समिति के इस कदम पर ट्रंप प्रशासन और उसके सहयोगियों का डेमोक्रेट्स से फिर से टकराव हुआ, जो दीवार बनाने का विरोध कर रहे हैं तथा इसके लिए वित्त पोषण की राह में बाधा डाल रहे हैं।
 
गत वर्ष चुनाव अभियान के दौरान ट्रंप ने कहा था कि मैक्सिको इस दीवार के लिए राशि देगा लेकिन वह इसके लिए कभी एक गंभीर योजना लेकर नहीं आए। इसके बजाय दीवार के लिए 1.6 अरब डॉलर की एकमुश्त राशि सरकार के करीब 20 हजार अरब के कर्ज पर और बोझ बढ़ाएगी।
 
इस विधेयक को सदन में रखे जाने के तुरंत बाद डेमोक्रेट्स ने तुरंत ही इसके खिलाफ लड़ने का संकेत दिया है। (भाषा)
ये भी पढ़ें
बालू पर बवाल, गोलीबारी में नाविक की मौत