शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. crush, Post marrige, attraction
Written By
Last Updated : बुधवार, 5 अगस्त 2015 (12:23 IST)

शादी के बाद यदि कोई पसंद आ जाए तो...

शादी के बाद यदि कोई पसंद आ जाए तो... - crush, Post marrige, attraction
भारतीय परिप्रेक्ष्य में शादी के बाद किसी शादीशुदा स्त्री द्वारा अन्य पुरुष के बारे में सोचना गलत माना जाता है, लेकिन अगर शादी के बाद कोई स्त्री किसी दूसरे व्यक्ति को लेकर महसूस करती है कि वह उसका आकर्षण है तो यह बात स्त्री व स्त्री के पति के संबंध को और भी मधुर बनाती है। आपको यह बात भले असहज लग रही हो लेकिन यही सत्य है। 
हाल ही में किए गए एक अध्य्यन में यह बात निकलकर के सामने आई है। यह बात ज्यादातर कामकाजी महिलाओं के साथ लागू होती है जब वे अपने साथ काम करने वाले पुरुष को मन ही मन पसंद करने लगती हैं।
 
शोधकर्ताओं के मुताबिक स्त्रियां अपने 'आकर्षण' को यह महसूस नहीं होने देतीं कि वह उसे पसंद करती हैं, बल्कि वे इसके कारण खुश रहती हैं और इसका प्रभाव उनके पार्टनर के साथ जिंदगी को खुशनुमा बनाने में पड़ता है।  
शोधकर्ताओं ने 160 महिलाओं को सर्वे में शामिल किया जो पिछले 3 साल व इससे ज्यादा समय से शादीशुदा थीं या रिलेशनशिप में थी। इस सर्वसम्मति वाले इंटरनेट अध्य्यन में महिलाओं से सेक्सुअल अट्रेक्शन के संबंध में कई सवाल खुले तौर पर पूछे गए और यह भी पूछा गया कि किस तरह वह इस तरह की परिस्थिति में अपने आपको संभालती हैं।    
 
ये सवाल उन महिलाओं से पूछे गए जिन्होंने अच्छे पढ़े लिखे युवकों से शादी की थी जिनकी उम्र 19 साल से 56 साल के बीच थी।  
 
इस अध्य्यन में यह बात सामने आई कि लगभग 70 प्रतिशत महिलाएं जो पहले से रिलेशनशिप में थी वे दूसरे पुरुषों की ओर आकर्षित होती हैं। इनमें से ज्यादातर ने स्वीकार किया कि उनका आकर्षण उनके साथ काम करने वालों के साथ है। 
 
शोधकर्ताओं ने बताया कि यह मानवीय प्रक्रिया है और इस तरह से इसका असर उनके पहले रिलेशनशिप को मधुर बनाता है। यह अध्य्यन सेक्स एंड मार्सियल थेरेपी जर्नल में प्रकाशित किया गया है।