गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. coldest village
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 26 दिसंबर 2014 (14:42 IST)

यह है दुनिया का सबसे सर्द गांव, तापमान -58

यह है दुनिया का सबसे सर्द गांव, तापमान -58 - coldest village
इन दिनों पूरा उत्‍तर भारत शीत लहर की जद में आया हुआ है। ठंड से लोगों को जीना मुहाल हो गया है। ना जाने कितनी जानें जा चुकी हैं। ऐसे में उन लोगों के बारे में सोचिए तो माइनस तापमान में रहने को मजबूर हैं। धरती पर एक ऐसा भी गांव है जहां का तापमान -58 डिग्री सेल्सियस रहता है।
 
आ गए ना अचंभे में। साइबेरिया का आयेमयकों गांव दुनिया का सबसे ठंडा इलाका माना जाता है। ओयमयकों गांव में वर्ष 1933 में निम्नतम तापमान -67.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। आबादी वाली जगह में सबसे कम तापमान का यह रिकॉर्ड है। आज यहां का निम्नतम तापमान -58 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इतने कम तापमान में गुजर-बसर करने की यहां के लोगों की आदत हो गई है। 500 लोगों की आबादी वाले इस गांव में एक बाजार है। ये लोग खेती पशुपालन पर निर्भर रहते हैं।
 
यहां होकर आए लोगों का कहना है कि इस गांव में कठिन चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। आप यहां नलों से पानी लेने की सोच भी नहीं सकते। किसी वाहन को चलाने से पहले हीट वाले गैराज में रखना होता है।
 
याकुत्‍स शहर भी है सबसे ठंडा : रूस के सुदूर इलाके में स्थित याकूत्स्क को दुनिया का सबसे ठंडा शहर माना जाता है। तकरीबन 250,000 आबादी वाले याकूत्स्क में साल के बारह महीने तापमान -45 डिग्री सेल्सियस बना रहता है। आर्कटिक रेखा से केवल 450 किलोमीटर दक्षिण में स्थित यह शहर लेना नदी के किनारे बसा हुआ है।
 
आमतौर पर यहां 12 मई से 10 सितंबर तक गर्मी का मौसम रहता है। इस दौरान दिन में तापमान औसतन 12 डिग्री सेल्सियस होता है। 17 जुलाई यहां पर सबसे गर्म दिन रहता है। इस दिन अधिकतम तापमान 25 डिग्री होता है। वहीं, सर्दी का मौसम 18 नवंबर से शुरू होकर 1 मार्च तक रहता है। इस दौरान यहां का औसत तापमान -23 डिग्री सेल्सियस रहता है। 13 जनवरी सबसे ठंडा दिन होता है। इस दिन अधिकतम तापमान -36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम -41 डिग्री सेल्सियस रहता है। (news18.com से)