शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Chinese Thank You To Indian Navy
Written By
Last Updated :बीजिंग , सोमवार, 10 अप्रैल 2017 (10:57 IST)

चीन ने भारतीय नौसेना से कहा 'थैंक्यू'

चीन ने भारतीय नौसेना से कहा 'थैंक्यू' | Chinese Thank You To Indian Navy
फाइल फोटो

भले ही चीन और पाकिस्तान जैसे पड़ोसी भारत के खिलाफ एक के बाद एक साजिश क्यों न रचते हों लेकिन भारत हर वक्त अपने पड़ोसियों की भलाई ही चाहता है। इसकी एक बानगी एकबार फिर उस वक्त देखने को मिली, जब समुद्री लुटेरों ने बीच समंदर में चीनी जहाज को लूटने की कोशिश की। भारतीय नौसेना ने चीनी नौसेना के साथ मिलकर उसके एक व्यापारिक जहाज को लुटेरों की चंगुल से छुड़ाया।
 
दरअसल, 8 अप्रैल की देर रात अदन की खाड़ी में एक जहाज के हाईजैक होने की खबर आई जिसके बाद दोनों देशों की नौसेना ने मिलकर ऑपरेशन को अंजाम दिया। यह पोत मलेशिया में केलांग से यमन के तटीय शहर अदन की तरफ जा रहा था तब इसे लुटेरों से घेर लिया था। इस जहाज के मुश्किल में फंसने की खबर मिलते ही भारतीय नौसेना ने अपने जहाज-INS मुंबई और INS तर्कश को तुरंत मदद के लिए भेजा। 
 
उन्होंने उस जहाज को चारों ओर से घेर लिया और उसके कप्तान से संपर्क साधा। इस बीच चीनी नौसेना भी हरकत में आई। इस दौरान समुद्री डाकू खुद को घिरा हुआ देख रात के अंधेरे का फायदा उठाते हुए भागने लगे। भारतीय नौसेना ने हेलीकॉप्टर ने एयर कवर दिया।
 
इस अभियान के पूरा होने के बाद चीनी नौसेना ने इस सफल अभियान में भूमिका निभाने के लिए भारतीय नौसेना का शुक्रिया अदा किया, वहीं भारतीय नौसेना ने भी चीनी नौसेना की सराहना की। (एजेंसी)