बुधवार, 17 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. China, Sikkim, Indian border
Written By
Last Modified: सोमवार, 3 जुलाई 2017 (21:17 IST)

सिक्किम बॉर्डर पर भारतीय सीमा में घुसा चीन (वीडियो)

सिक्किम बॉर्डर पर भारतीय सीमा में घुसा चीन (वीडियो) - China, Sikkim, Indian border
चीनी सैनिकों ने पिछले दिनों सिक्किम बॉर्डर पर भारतीय सीमा में घुसने का दुस्साहस किया, जिसका भारतीय सेना के जवानों ने पुरजोर विरोध किया। भारतीय सेना ने कतारबद्ध खड़े चीनी सैनिकों को लताड़ते हुए कहा कि तुम भारत की जमीन पर खड़े हो, वापस जाओ...
भारतीय सैनिकों का कहना था कि यदि चीनी सैनिक पेट्रोलिंग कर रहे हैं तो वे इतनी ज्यादा संख्या में क्यों हैं? इसका क्या मतलब है? वीडियो में चीनी भाषा में दुश्मन देश का सैनिक अपनी बात रखता है, लेकिन भारतीय सेना अड़ी रहती है कि तुम वापस जाओ। यहां तक कि भारतीय सैनिक चीनी सैनिकों को उनके मुंह पर कहते हैं कि तुम खराब हो...तुम बुरे लोग हो...
जब चीन और भारतीय सेना के कमांडर बातें करते रहते हैं तो दोनों देशों के सैनिक लंबी कतार में दिखाई देते हैं। यही नहीं दोनों तरफ से पूरे घटनाक्रम की वीडियोग्राफी भी की जाती है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी छाया हुआ है, जिसमें सिक्किम बॉर्डर पर भारत और चीन की सेना के आमने-सामने होने का आंखों देखा हाल है। 
उल्लेखनीय है कि पिछले 45 दिनों में चीनी सेना द्वारा घुसपैठ की 120 घटनाएं सामने आई हैं। वर्ष 2017 में चीनी सेना द्वारा ऐसी 240 घटनाएं हो चुकी हैं। इसका मतलब है कि प्रतिदिन घुसपैठ की एक घटना। जून माह के दौरान उत्तराखंड के चमोली जिले में दो चीनी हेलीकाप्टरों ने भारत की वायु सीमा का उल्लंघन किया। कुछ समय पहले चीनी सैनिक उत्तराखंड में भारतीय सीमा में साढ़े चार किलोमीटर भीतर तक घुस आए।
ये भी पढ़ें
जेटली के बयान पर चीन ने दिया यह जवाब