बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. China, moon,
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 24 अक्टूबर 2014 (14:23 IST)

चीन ने चंद्रमा की कक्षा में प्रक्षेपित किया अंतरिक्ष यान

चीन ने चंद्रमा की कक्षा में प्रक्षेपित किया अंतरिक्ष यान - China, moon,
बीजिंग। चीन ने चंद्रमा के लिए अपने पहले (भावी) मिशन चांग5 में प्रयुक्त की जाने वाली प्रौद्योगिकियों के परीक्षण के लिए एक मानवरहित अंतरिक्ष यान (ल्यूनर ऑर्बिटर) प्रक्षेपित किया जो चंद्रमा के आसपास चक्कर लगाकर लौट आएगा।
 
यह यान आज तड़के चीन के दक्षिण पश्चिमी सिचुआन प्रांत स्थित शीचांग सैटेलाइट प्रक्षेपण केंद्र से अत्याधुनिक ‘लॉन्ग मार्च 3 सी’ राकेट के जरिए प्रक्षेपित किया गया।
 
राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए विज्ञान, प्रौद्योगिकी और उद्योग प्रशासन (स्टेट एडमिनिस्ट्रेशन ऑफ सांइस, टेक्नोलॉजी एंड इंडस्ट्री फॉर नेशनल डिफेन्स) ने बताया कि प्रक्षेपण के कुछ समय बाद अंतरिक्ष यान अपने वाहक रॉकेट से अलग हो गया और इसके जल्द ही चंद्रमा की कक्षा में प्रविष्ट हो जाने की उम्मीद है। पूरे मिशन में 8 दिन लगेंगे।
 
इस यान में प्रयुक्त की गई प्रौद्योगिकी का उपयोग चांग5 मिशन में किया जाएगा। चांग5 को चंद्रमा पर भेजा जाएगा और यह आंकड़े तथा वहां के कुछ नमूने एकत्र कर वर्ष 2017 में वापस लौट आएगा। इससे पहले चीन वर्ष 2007 चांग1, वर्ष 2010 में चांग2 और दिसंबर 2013 में चांग3 भेज चुका है। (भाषा)