गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. China, heavy rains, affecting 1 million people
Written By
Last Modified: शनिवार, 23 जुलाई 2016 (18:09 IST)

चीन में भारी बारिश से 87 मरे

चीन में भारी बारिश से 87 मरे - China, heavy rains, affecting 1 million people
शंघाई। चीन में भारी वर्षा से 87 लोगों की मौत हो गई और 1 करोड़ 60 लाख लोगों को उनके घरों से हटाना पड़ा। यह जानकारी सरकारी मीडिया की रिपोर्ट में दी गई है। 
शिन्हुआ न्यूज एजेंसी ने नागरिक विभाग के हवाले से खबर दी है कि हेबेई प्रांत में भारी वर्षा से बाढ़ आ जाने और भूस्खलन से 72 व्यक्तियों की मौत हो गई और 78 लापता हो गए। भारी वर्षा से 50 हजार मकान ध्वस्त हो गए और 66 लाख लोग प्रभावित हुए। हेनान प्रांत में 15 लोगों की मौत हुई। 18 हजार मकान क्षतिग्रस्त हो गये और 72 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर हटाना पड़ा। (वार्ता) 
ये भी पढ़ें
काबुल में आत्मघाती धमाके, 29 की मौत, 142 घायल