शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. California, Nevada, heavy rain
Written By
Last Modified: गुरुवार, 12 जनवरी 2017 (19:16 IST)

कैलिफोर्निया और नेवादा में बाढ़ जैसे हालात

कैलिफोर्निया और नेवादा में बाढ़ जैसे हालात - California, Nevada, heavy rain
कैलिफोर्निया। अमेरिका के कैलिफोर्निया और नेवादा में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। मंगलवार को यहां बर्फीली हवाओं के साथ भारी बारिश हुई जिसके बाद बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई और पहाड़ों पर कई फीट तक बर्फ जमा हो गई। पहाड़ी इलाकों में 5 से 10 फीट बर्फबारी रिकॉर्ड की गई।
नेशनल वेदर सर्विस ने कैलिफोर्निया, नेवादा, ट्रुसकी और साउथ ताहोइ समेत थाहो एरिया में इस संबंध में अलर्ट जारी किया है। वेदर डिपार्टमेंट ने सियारा नेवादा पहाड़ी इलाकों में 5 से 10 फीट बर्फबारी और 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी है।
 
वेदर डिपार्टमेंट ने नेवादा के रेनो से जारी एक बुलेटिन में बताया, 'यह जानलेवा स्थिति है। विभाग ने बाहर जाने वाले सभी टूरिस्ट्स को घरों में ही रहने की सलाह दी है। मौसम विभाग ने बताया कि इस स्थिति में थोड़ी सी भी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। यहां पहाड़ी इलाकों में हिमस्खलन की चेतावनी भी जारी की गई है।'
 
मौसम विभाग ने नॉर्थ और सेंट्रल कैलिफोर्निया के निचले इलाकों में बाढ़ की चेतावनी जारी की है। निचले इलाकों में लगातार दो दिनों से मूसलाधार बारिश से सभी नदी पानी से भर गई हैं और ऐसी आशंका है कि अगर बारिश नहीं थमी तो नदियों का पानी रिहायशी इलाकों तक पहुंच जाएगा।
ये भी पढ़ें
नोटबंदी की मार प्रवासी भारतीयों पर भी, रिजर्व बैंक में लगी कतार