गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. California Earthquake Prediction
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 29 मई 2015 (12:00 IST)

तबाही की भविष्यवाणी, जानिए असली कहानी...

तबाही की भविष्यवाणी, जानिए असली कहानी... - California Earthquake Prediction
भविष्यवाणी की जा रही है कि आज 29 मई की शाम 4 बजे कैलिफोर्निया समुद्र में समाज जाएगा। अमेरिका के प्रलयंकारी भूकंप आएगा। भूकंप की तिव्रता 9.8 होगी। इससे इतनी ऊंची सुनामी उठेगी कि वह जापान को भी लील जाएगी। चौंका देने वाली यह भविष्यवाणी की है डच साइंटिस्ट फ्रेंक हूगरबीट्स ने। लेकिन किस आधार पर उन्होंने यह भविष्यवाणी कि और आखिर आखिर इस भविष्यवाणी का सच क्या है?
 
भविष्‍यवाणी का तर्क : डिट्रियाना मीडिया के प्रेसिडेंट हूगरबीट्स ने अपनी भविष्यवाणी को समझाने के लिए सोलर सिस्टम स्कोप को प्रयोग किया। उन्होंने बताया कि ऐसा पांच ग्रहों के एक कतार में आने के कारण हो रहा है। जिससे पृथ्वी और चंद्रमा का गुरुत्वाकर्षण प्रभावित होगा। फ्रैंक अनुसार ग्रहों की स्थिति में पांच परिवर्तन होने जा रहे हैं। इसका सबसे ज्यादा असर धरती और चंद्रमा पर पड़ेगा। चुंबकीय बदलाव होने से भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदा आएगी।
 
उन्होंने इस परिवर्तन को अपने एक वीडियो के माध्यम से समझाया भी है। फ्रैंक के वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं। फ्रैंक ने अपने यू-ट्यूब वीडियो में भविष्यवाणी की है कि कैलिफोर्निया समुद्र में समा जाएगा। उन्होंने कहा कि यह भूकंप बीते दिनों नेपाल में आए जलजले से भी भयंकर होगा। उन्होंने ट्वीट कर पूरी दुनिया को 28 मई और उसके आसपास कुछ दिनों तक सजग रहने को कहा है और संबंधित प्रशासनों से अपील की है कि वे एक बड़े बचाव अभियान के लिए तैयार रहें।
 
देखें प्रेसिडेंट हूगरबीट्स के दावे का वीडियो...
भविष्‍यवाणी का खंडन : हालांकि अन्य विशेषज्ञों की दलील है कि फ्रैंक पृथ्वी और चंद्रमा की जो स्थिति बता रहे हैं, वह असंभव है। बडी संख्या में भूगौलशास्त्री फ्रैंक के दावे को गलत बता रहे हैं। उनका कहना है कि ग्रहों की स्थिति बदलने से भूकंप नहीं आता है। कई और वैज्ञानिकों ने भी हूगरबीट्स के दावे की खिल्ली उड़ाई है।
 
एक अन्य साइंटिस्ट फिल प्लेट ने इस भविष्यवाणी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इन सभी ग्रहों के गुरुत्वाकर्षण को मिला भी दिया जाए, तो भी यह पृथ्वी और चंद्रमा के गुरुत्वाकर्षण से कम है। ऐसे में यह कल्पना कि इन ग्रहों के एक लाइन में आ जाने से पृथ्वी पर कोई असर होगा, बकवास है। 
 
उल्लेखनीय है कि 1974 में जॉन ग्रिबिन और स्टीफन ब्लेकमैन ने भी इसी तरह की भविष्‍यवाणी की थी। इस भविष्यवाणी से संबंधित उनकी जूपिटर इफेक्ट पर लिखी गई किताब खूब बिकी थी। इस किताब में दावा किया गया था कि 1982 में जूपिटर के पृथ्वी के नजदीक आने पर प्रलय आ जाएगा, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। 
 
भविष्‍यवाणी का असली सच ? कुछ लोग मानते हैं कि हूगरबीट्स की ये भविष्‍यवाणी उस फिल्म के प्रचार का हिस्सा है जिसमें कैलिफोर्निया की तबाही को दर्शाया गया है। इस फिल्म का नाम है सैन एंड्रियास (San Andreas) जिसके निर्माता बीयू फ्लिंन, हिरम गार्सीया और ट्रिप विनसन है। इस फिल्म का निर्देशन ब्रैड पेयटन ने किया है और इसमें मुख्‍य किरदार ड्वेन जॉनसन और कार्ला गुजिनो ने निभाया है। यह फिल्म आज 29 मई को रिलीज होने वाली है।
 
देखें फिल्म को ट्रेलर...