गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Bus accident in China
Written By
Last Modified: बीजिंग , मंगलवार, 3 मार्च 2015 (11:31 IST)

चीन में पहाड़ी से गिरी बस, 20 की मौत

चीन में पहाड़ी से गिरी बस, 20 की मौत - Bus accident in China
बीजिंग। पहाड़ी से एक बस के गिर जाने पर इसमें सवार एक संगीत मंडली के कम से कम 20 लोग मारे गए और 13 अन्य घायल हो गए।
 
स्थानीय राहत मुख्यालय के अनुसार, यह दुर्घटना सोमवार रात को चीन के केंद्रीय हेनान प्रांत में शिनझियांग सिटी और लिंझोउ सिटी के बीच की सीमा के पास हुई।
 
बस में हेनान प्रांत की शिनझियांग सिटी की एक निजी संगीत मंडली के 33 सदस्य सवार थे। बस लिंझोउ जा रही थी।
 
सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की खबर के अनुसार, इस संगीत मंडली ने इस वाहन को किराए पर लिया था। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। (भाषा)