शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. British Parliament
Written By
Last Modified: लंदन , मंगलवार, 7 जुलाई 2015 (10:57 IST)

ब्रिटिश संसद के बाहर लहराया आईएस का झंडा

ब्रिटिश संसद के बाहर लहराया आईएस का झंडा - British Parliament
लंदन। आईएस का झंडा लपेटे और हाथ में एक छोटा झंडा लिए एक लड़की को कंधे पर बैठाए एक व्यक्ति ने ब्रिटिश संसद के सामने से परेड की, जिसके बाद अकर्मण्यता के आरोप झेल रहे स्काटलैंड यार्ड ने जांच शुरू की है।
 
तस्वीरों में यह शख्स संसद के बाहर स्काउट के एक समूह के पास से गुजरता दिख रहा है। उसकी पीठ पर आईएस का झंडा लिपटा है और उसने अपने कंधे पर एक छोटी बच्ची को बैठा रखा है। यह बच्ची अपने हाथ में आईएस का एक छोटा झंडा लहरा रही है।
 
इस घटना पर पुलिस को आलोचना झेलनी पड़ रही है कि कैसे कोई आईएस के झंडे के साथ संसद और बिग बेन के पास से गुजर सकता है।
 
मेट्रोपोलिटन पुलिस प्रमुख बर्नार्ड होगान-होवे ने कहा है कि उनका बल इस मामले की तफ्तीश करेगा।
 
होगान-होवे ने कहा, यह आईएसआईएस का झंडा नहीं भी हो सकता है। लेकिन हम गहराई से जानकारी हासिल करना चाहेंगे और हम इसकी तफ्तीश करेंगे। (भाषा)