शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Britain royal couple in Bhutan
Written By
Last Modified: पारो वैली , शुक्रवार, 15 अप्रैल 2016 (18:21 IST)

भूटान के बौद्ध मठ पहुंचा ब्रिटेन का शाही दंपति

भूटान के बौद्ध मठ पहुंचा ब्रिटेन का शाही दंपति - Britain royal couple in Bhutan
ब्रिटेन के शाही जोड़े ड्यूक ऑफ कैंब्रिज प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन शुक्रवार को भूटान के पर्वतीय क्षेत्र पर स्थित बौद्ध मठ पहुंचे।
 
प्रिंस विलियम और प्रिंसेस केट ने 3,000 मीटर की ऊंचाई पर स्थित टाइगर्स नेस्ट की ट्रेकिंग 3 घंटे में पूरी की। ब्रिटिश प्रिंसेस ने घुटने तक के बूट, पैंट और लेदर जैकेट पहनी हुई थी जबकि प्रिंस विलियम ने खुले गले की कमीज और मटमैले रंग की धीली-सी पैंट पहनी हुई थी। शाही दंपति पारो घाटी में स्थित 17वीं सदी के ताकसांग पालफुग मठ पहुंचने से पहले तस्वीर खिंचवाने के लिए रास्ते में रुके।
 
उनके साथ कुली भी थे, जिनमें से एक ने ऑक्सीजन सिलेंडर लिया हुआ था। 33 वर्षीय प्रिंस विलियम और उनसे 1 साल बड़ी डचेस ऑफ कैंब्रिज केट एक-दूसरे का हाथ थामे हुए ट्रैकिंग कर रहे थे।
 
शाही दंपति का भारत और भूटान दौरे का यह 6ठा दिन है। उनका गुरुवार को यहां पहुंचने पर भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामगेल वांगचुक और रानी जेटसन पेमा ने भव्य स्वागत किया। शनिवार को वे भारत लौट जाएंगे, जहां वे ताजमहल का दीदार करेंगे जिसे 1632 में मुगल बादशाह शाहजहां ने अपनी पत्नी मुमताज महल की याद में बनवाया था।
 
वर्ष 1992 में प्रिंस विलियम की मां स्व. प्रिंसेस डायना ने ताजमहल का दीदार किया था और वहां उनकी संगमरमर से बने मकबरे से सामने एक बेंच पर अकेले बैठे हुए तस्वीर ली गई थी, जो बाद में उनकी तनावपूर्ण विवाहित जिंदगी की प्रतीक बनी। (वार्ता)