बुधवार, 17 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Boko Haram kills five
Written By
Last Updated : सोमवार, 9 जनवरी 2017 (10:31 IST)

बोको हराम का हमला, पांच सैनिक मरे

बोको हराम का हमला, पांच सैनिक मरे - Boko Haram kills five
मैदुगुड़ी। नाइजीरिया में योबे राज्य के बुनी याडी क्षेत्र में बोको हराम के आतंकवादियों ने सेना के एक शिविर पर हमला कर दिया जिसमें नाइजीरियाई सेना के पांच सैनिकों की मौत हो गई। सेना की ओर से की गई जवाबी कार्रवाई में बोको हराम के 15 से अधिक आतंकवादी मारे गए।     
सेना के प्रवक्ता ने संदेश के माध्यम से इस बात की जानकारी दी। सेना के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार रविवार की देर रात हुए इस संघर्ष में सेना के पांच सैनिकों की मौत हो गई जबकि सेना की जवाबी कार्रवाई में बोको हराम के 15 से अधिक आतंकवादी मारे गए। ( वार्ता)