गुरुवार, 18 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Blast in Somalia, Somalia, Blast
Written By
Last Modified: गुरुवार, 10 मई 2018 (12:10 IST)

सोमालिया के व्यस्त बाजार में विस्फोट, 11 लोगों की मौत

सोमालिया के व्यस्त बाजार में विस्फोट, 11 लोगों की मौत - Blast in Somalia, Somalia, Blast
मोगादिशू। सोमालिया की राजधानी मोगादिशू के एक व्यस्त बाजार में हुए विस्फोट में कम से कम 11 लोग मारे गए। 10 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


क्षेत्रीय सुरक्षा अधिकारी मोहम्मद अब्दीकरीम ने कहा, विस्फोट में 11 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। 10 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हम विस्फोट की जांच कर रहे हैं।

सूत्रों को अभी यह जानकारी नहीं है कि विस्फोट आत्मघाती हमलावर ने किया था या विस्फोट यंत्र के जरिए हुआ था। सोमालिया की राजधानी के करीब 70 किलोमीटर उत्तर में वानलावेन प्रांत के एक बाजार में यह विस्फोट हुआ।

एक प्रत्यक्षदर्शी मोहम्मद दाहिर ने कहा, बाजार में हड़कंप मच गया। कई लोगों की मौत हो गई और अन्य घायल हो गए। मैंने लोगों के शव देखे और हताहतों में सुरक्षाकर्मी भी शामिल हैं। अभी तक किसी भी समूह ने विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली है। इस क्षेत्र में अलकायदा से जुड़ा शबाब संगठन सक्रिय है। (भाषा)
ये भी पढ़ें
वाह सुषमा... कश्मीरी को बताई उसकी सही जगह...