गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Bikini
Written By
Last Modified: शनिवार, 3 अक्टूबर 2015 (15:33 IST)

बिकिनी पहनकर आने पर मुफ्त में पेट्रोल!

बिकिनी पहनकर आने पर मुफ्त में पेट्रोल! - Bikini
कीव। यूक्रेन की राजधानी कीव में एक गैस स्टेशन पर इन दिनों अजीब ऑफर चल रहा है। इस गैस स्टेशन पर बिकिनी पहन कर आने वाले कस्टमर को फ्री में पेट्रोल दिया जा रहा है। यह ऑफर 26 सितम्बर से शुरू किया गया गया था।  

फ्री गैस भरवाने की खबर जैसी ही शहर में फैली तो सैकड़ों महिलाएं और लड़कियां बिकनी पहनकर मुक्त गैस भरवाने पहुंच गईं। पुरुष भी अपनी पत्नियों और गर्लफ्रेंड्स के साथ गैस स्टेशन पर फ्री गैस भरवाने पहुंचे।  
 
मुफ्त गैस भरवाने की होड़ में पुरुष भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने लड़कियों से बिकनी उधार मांग कर इस प्रमोशन ऑफर का लाभ उठाया। वहां लोग इस ऑफर का खूब एंजाय कर रहे है। खबरों के अनुसार क्रीमिया क्राइसिस के चलते युक्रेन की अर्थव्यवस्था को तगड़ा झटका लगा है। इस कारण से वहां लोगों इस ऑफर को लेकर कॉफी उत्साह है। 1996 के बाद यहां इन्फ्लेशन रेट अब तक के सबसे ऊपर लेवल पर है। (एजेंसियां)