गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Australia, coast, bottle, oldest message
Written By
Last Updated : गुरुवार, 8 मार्च 2018 (01:49 IST)

ऑस्ट्रेलिया के तट पर एक बोतल में मिला सबसे पुराना संदेश

ऑस्ट्रेलिया के तट पर एक बोतल में मिला सबसे पुराना संदेश - Australia, coast, bottle, oldest message
सिडनी। ऑस्ट्रेलिया के एक दूरदराज तट पर जनवरी के महीने में एक बोतल मिली थी जिसमें 132 साल पहले लिखे संदेश वाला एक पर्चा मिला था। अब कई हफ्तों बाद पर्चे पर लिखे संदेश की पुष्टि हो गई है और इसे विश्व के प्राचीनतम अनूठे औपचारिक पैगाम के तौर पर स्वीकारा गया है।


फॉर्मूला वन रेस के दिग्गज रेसर डेनियल रिकियार्डो के परिजन समेत कुछ अन्य लोगों ने सैर के दौरान तट पर यह बोतल बरामद की। जनवरी में पर्थ से 160 किलोमीटर उत्तर में स्थित वेज आईलैंड के पास यह बोतल रेत के टीले में आधी धंसी हुई मिली थी।

जर्मनी के एक जहाज से हिंद महासागर में फेंके गए प्रामाणिक बोतल के तौर पर इसकी पुष्टि हुई है। पुष्टि से पहले गूगल ट्रांसलेट, ऑनलाइन शोध और अभिलेखीय अन्वेषण आदि के जरिए हफ्तों तक इस संबंध में खोज की गई। वेस्टर्न ऑस्ट्रेलियन म्यूजियम के मुताबिक, यह उन हजारों बोतलों में से एक है, जिसे जर्मन महासागरीय प्रयोगों के लिए इस्तेमाल किया गया था।

इन प्रयोगों का मकसद वैश्विक महासागरीय लहरों की बेहतर समझ विकसित करना और ज्यादा उपयुक्त जहाज मार्गों का पता लगाना था। इससे पहले बोतल में मिला सबसे प्राचीन माना जाने वाला संदेश जर्मनी में मिला था, जो 108 साल और 138 दिन पुराना था। (भाषा)
ये भी पढ़ें
आई नई सुपर स्पलेंडर, जानिए क्या है कीमत