मंगलवार, 19 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. asif ali zardari
Written By
Last Modified: इस्लामाबाद , शनिवार, 22 नवंबर 2014 (23:40 IST)

होटल में धमाका, बाल-बाल बचे जरदारी

होटल में धमाका, बाल-बाल बचे जरदारी - asif ali zardari
इस्लामाबाद। ब्रिटेन की राजधानी लंदन स्थित एक पांचसितारा होटल में शनिवार तड़के गैस के रिसाव के कारण हुए धमाके में पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी बाल-बाल बच गए।
 
भारतीय समयानुसार सुबह पांच बजे हुए इस हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। यह धमाका होटल के बेसमेंट में बने किचन में हुआ। धमाके कारण होटल का कुछ हिस्सा ढह गया। 
 
मीडिया के अनुसार जरदारी शुक्रवार रात इसी होटल में ठहरे थे लेकिन हादसे के वक्त वह होटल में मौजूद नहीं थे। (वार्ता)