गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Apple, London, apples showers,
Written By
Last Modified: बुधवार, 7 दिसंबर 2016 (16:26 IST)

पूरे शहर पर होने लगी 'सेब' की बारिश

पूरे शहर पर होने लगी 'सेब' की बारिश - Apple, London, apples showers,
लंदन। अभी तक आपने आसमान से पानी, मछलियों, केकड़ों और मेंढकों की बारिश के बारे में तो सुना होगा लेकिन क्या आपने ये सुना है कि आसमान से सेब की बारिश हुई हो? यह कोई मजाक नहीं, बल्कि सच में लोगों के घरों के ऊपर सेब की बारिश हो चुकी है। जानिए कहां हुई सेबों की बारिश। इंग्लैंड में कवेंट्री एक ऐसा शहर है जहां सेबों की बारिश हो चुकी है। 
इस शहर में लोग उस वक्त हैरान रह गए जब एक सुबह आसमान से सेबों की बारिश होने लगी। आसमान से बरसी इस आफत ने पूरे शहर को रोक दिया था। जगह-जगह सेब पड़े होने के कारण सारे शहर में जाम लग गया। जहां नजर जाती सिर्फ सेब ही सेब नजर आते। शहर में रहने वाले एक ड्राइवर के मुताबिक, जब उन्होंने अपने घर का दरवाजा खोला तो उनका पूरा गार्डन सेबों से भरा हुआ था। लेकिन जब उनकी नजर सड़क पर गई तो वह हैरान रह गए। क्योंकि सेब सिर्फ उनके घर पर ही नहीं बल्कि पूरे शहर पर बरसे थे।
 
सेब इतनी ज्यादा संख्या में बरसे थे इसलिए लोगों का कहना था कि संभवत: इन्हें किसी ने प्लेन से फेंका गया होगा। लेकिन कुछ लोगों यह भी मानना था कि एक प्लेन से इतने सारे सेब कोई कैसे बरसा सकता है ? वहीं वैज्ञानिकों का कहना था कि ऐसा बवंडर (टॉर्नेडो) के कारण होता है। जब बवंडर किसी ऐसे स्थान से गुजरा है जहां सेब के बगीचे हों तो ऐसा हो सकता है। ऐसे में वह सारे बगीचों को नष्ट कर देता है और तेज हवा के साथ बीच में आने वाली हर चीज को ले जाता है। 
 
ऐसा ही कुछ इस शहर के साथ भी हुआ होगा। बवंडर थमने के बाद सभी सेब इस शहर पर गिर गए होंगे। कंवेन्ट्री शहर में यह बारिश 2011 में हुई थी।
ये भी पढ़ें
नासा बनाएगा 'रोबोटिक' अंतरिक्ष यान