शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Adolf Hitler
Written By
Last Modified: लंदन , शुक्रवार, 24 फ़रवरी 2017 (12:40 IST)

हिटलर से प्रेरित ब्रिटेन के अतिवादी को हुई 5 साल की सजा

हिटलर से प्रेरित ब्रिटेन के अतिवादी को हुई 5 साल की सजा - Adolf Hitler
लंदन। एडोल्फ हिटलर को ‘अपना भगवान’ बताने वाले लंदन के एक दक्षिणपंथी अतिवादी को सोशल मीडिया पर आतंकवाद और घृणा अपराध फैलाने वाली पोस्ट डालने के लिए 5 साल की सजा मिली है।

 
सिन क्रिगटन को लंदन की एक अदालत ने गुरुवार को 5 साल की सजा सुनाई। क्रिगटन ने सोशल मीडिया पर लिखा था कि मुस्लिमों और यहूदियों को मार दिया जाना चाहिए। क्रिगटन (45) की ऑनलाइन आई एक तस्वीर के बाद जांच शुरू की गई। तस्वीर में वह एक राइफल पकड़े हुए नाजी झंडे के नीचे खड़ा नजर आ रहा है।
 
जांच में क्रिगटन द्वारा बड़े पैमाने पर घृणा फैलाने के अभियान का खुलासा हुआ। उसके पास से ऐसे दस्तावेज मिले जिसमें हथियार और विस्फोटक की जानकारी है। क्रिगटन को अभियोजक जोनाथन सैंडीफोर्ड ने प्रतिबद्ध नस्लवादी करार दिया है। सैंडीफोर्ड ने अदालत में कहा कि वह नाजीवाद और हिटलर से मंत्रमुग्ध है और उसने पुलिस को बताया भी है कि हिटलर को वह अपना ईश्वर मानता है। (भाषा)
ये भी पढ़ें
पवन ऊर्जा दर 3.46 रुपए प्रति यूनिट के रिकॉर्ड निम्न स्तर पर