शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. 8-year-old Indian girl Sohini enters Mathletics Hall of Fame
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 9 फ़रवरी 2018 (17:25 IST)

भारतीय मूल की स्कूली छात्रा‘मैथ्स हॉल ऑफ फेम’में

भारतीय मूल की स्कूली छात्रा‘मैथ्स हॉल ऑफ फेम’में - 8-year-old Indian girl Sohini enters Mathletics Hall of Fame
लंदन। भारतीय मूल की एक आठ साल की स्कूली छात्रा ने ब्रिटेन के ‘मैथेमैटिक्स हॉल ऑफ फेम’ में जगह बनाई है।‘मैथेमैटिक्स हॉल ऑफ फेम’प्राथमिक स्कूल के छात्रों के लिए गणित का प्रतिस्पर्धी ऑनलाइन मंच है। 
 
सोहिनी रॉय चौधरी ने ब्रिटेन और दूसरे देशों के छात्रों से प्रतिस्पर्धा करते हुए तेजी एवं पूरी सटीकता के साथ गणित की पहेलियां सुलझाने के बाद शीर्ष 100 वर्ल्ड हॉल ऑफ फेम में भी जगह बनाई। उसके पिता मैनाक रॉय चौधरी ने कहा, ‘उसे लाइव वर्ल्ड हॉल ऑफ फेम में जगह पाने के लिए ऑनलाइन लर्निंग के माहौल में गणित के सवाल सुलझाने में बहुत मजा आता है।’ 
 
पेशे से अकाउंटेंट चौधरी ने कहा, ‘सोहिनी के परदादा डी एन रॉय स्कॉटलैंड के एक क्वालीफाइड लोकोमोटिव इंजीनियर थे और उन्होंने भारतीय रेल के लिए काम किया था। मैं कहूंगा कि सोहिनी ने आनुवांशिक रूप से गणित में रुचि विरासत में पाई है।’सोहिनी बड़ी होकर डॉक्टर बनना चाहती है।
 
आठ साल की भारतवंशी छात्रा सोहिनी रॉय चौधरी ने ब्रिटेन और अन्य देशों के छात्रों के साथ इस प्रतिस्पर्धा में भाग लिया। गणित की पहेलियों को तेजी और सटीकता के साथ हल करने के बाद उन्होंने शीर्ष सौ वर्ल्ड हॉल ऑफ फेम में स्थान बनाया।
 
मैनाक पेशे से अकाउटेंट, एमबीए (वित्त) हैं। सोहिनी का जन्म दिल्ली में हुआ था। उन्होंने बर्मिंघम के नेल्सन प्राइमरी स्कूल की छात्रा के रूप में इस प्रतियोगिता में भाग लिया था। सोहिनी की स्कूल टीचर ने बताया कि उसने गणित की कुछ उच्च-स्तरीय स्पर्धाओं में अपनी समझ को प्रदर्शित किया है।
ये भी पढ़ें
आतंकी अफजल की बरसी पर कश्मीर में हड़ताल