शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. खोज-खबर
  3. रोचक-रोमांचक
  4. Bees penetrated in eyes of young woman to drink
Written By

नहीं होगा यकीन, आंसू पीने के लिए युवती की आंखों में घुस गईं मधुमक्खियां (वीडियो)

नहीं होगा यकीन, आंसू पीने के लिए युवती की आंखों में घुस गईं मधुमक्खियां (वीडियो) - Bees penetrated in eyes of young woman to drink
ताइवान एक ऐसी घटना सामने आई है,‍ जो आपको शायद मनगढ़ंत कहानी लगे, लेकिन यह मनगढ़ंत नहीं, सच्ची घटना है। इसका वीडियो भी सामने आया है। ताइवान में एक युवती की आंख से डॉक्टर ने चार जिंदा मधुमक्खियां निकाली हैं। ये मधुमक्खियां आंखों में आंसू पीने के लिए घुस गई थीं। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
 
फूयिन मेडिकल यूनिवर्सिटी के डॉक्टर हंग ची-टिंग के मुताबिक यह मधुमक्खियां स्वैट-बी के नाम से जानी जाती हैं। इस प्रजाति की मक्खियां पसीने की ओर आकर्षित होती हैं। एशिया वन की रिपोर्ट के अनुसार डॉक्टर महिला की आंख में से चार जिंदा मधुमक्खियां निकालने में सफल हुए।
 
20 वर्षीय एमएस ही नाम की युवती की आंख से पिछले कुछ समय से आंसू निकल रहे थे। इससे आकर्षित होकर मधुमक्खियां आंसू पीने उसकी आंखों में घुस गईं। जब उन्हें निकाला गया, तब तक वे आंखों का पूरा आंसू पी चुकी थीं। 
 
डॉक्टर के मुताबिक आंख में घुसने के बाद मधुमक्खियों को चार घंटे बाद निकाला जा सका। युवती के मुताबिक आंख सूज गई थीं और दर्द बढ़ गया था। इसके बाद युवती डॉक्टर के पास गई और आंखों की जांच करवाई।
(Photos and Videos courtesy: YouTube)