शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. खोज-खबर
  3. रोचक-रोमांचक
  4. Alien, strange world, mysterious tales
Written By
Last Modified: गुरुवार, 25 अगस्त 2016 (15:58 IST)

क्या है एलियन के कंकाल का सच

क्या है एलियन के कंकाल का सच - Alien, strange world, mysterious tales
यह दुनिया अजीबोगरीब और रहस्यमय किस्से-कहानियों से भरी पड़ी है। सबसे ज्यादा कहानियां एलियनों या दूसरे ग्रह के वासियों से जुड़ी हुई हैं, क्योंकि उनकी मौजूदगी को लेकर दशकों से दावे और कयास लगाए जा रहे हैं। लेकिन सारी दुनिया उस वक्त चौंक गई जब उन्हे 6 इंच का एक इंसानी कंकाल मिला।
इसे देखकर कोई भी कह सकता है कि क्या यह एलियन है? या लिलिपुट की कहानियों वाले छोटे इंसान का कंकाल। दुनिया के इस सबसे छोटे आकार के कंकाल ने सबको हैरान कर दिया है। 6 इंच का ये इंसानी कंकाल चिली के अटाकामा मरुस्थल में मिला था। खास बात यह है कि ये किसी जानवर का नहीं बल्कि इंसान का ही कंकाल है। पर सवाल उठता है कि क्या कोई इंसान इतना छोटा भी हो सकता है? 
 
इस 6 इंच के कंकाल का इंसानों जैसा ही हूबहू ढांचा है, लेकिन इस कंकाल के शरीर में 9 पसलियां हैं। इस कंकाल को लेकर चिली में कई कयास लगाए गए। कुछ लोगों ने इसे अविकसित भ्रूण तो कुछ ने बंदर का भ्रूण बताया, जबकि कई लोगों का दावा है कि ये मृत एलियन है। ऑस्कर मुनोज नाम के डॉक्टर ऐतिहासिक चीजों की खोज में थे, जब उन्हें ये कंकाल मिला। 
 
खबरों के मुताबिक यह अजीबो-गरीब कंकाल 19 अक्टूबर 2003 को चिली में मिला। बीते 13 सालों से स्टैनफोर्ड, अमेरिका में वैज्ञानिक इस कंकाल की गुत्थी सुलझाने में लगे हैं लेकिन अभी तक किसी निष्कर्ष नहीं पहुंच सके हैं।
ये भी पढ़ें
शर्मनाक! पहले किया गैंगरेप, फिर ले ली मां बाप की जान...