गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. खोज-खबर
  3. रोचक-रोमांचक
  4. 2000 Year Old Roman Artifacts Unearthed in Ethiopia
Written By
Last Modified: जोहान्सबर्ग , बुधवार, 10 जून 2015 (17:13 IST)

2 हजार साल पुरानी ‘स्लीपिंग ब्यूटी’

2 हजार साल पुरानी ‘स्लीपिंग ब्यूटी’ - 2000 Year Old Roman Artifacts Unearthed in Ethiopia
जोहान्सबर्ग। इथोपिया में पुरातत्वविदों ने 6 सप्ताह की कड़ी मशक्कत और बेहद सावधानी से की गई  खुदाई के बाद एक महिला की 2,000 साल पुरानी ऐसी कब्र को ढूंढ निकाला है जिसे ‘स्लीपिंग ब्यूटी’  का नाम दिया जा रहा है। अक्सुम शहर से मिली इस कब्र के साथ पहली और दूसरी सदी की प्राचीन कलाकृतियां भी मिली हैं,  जिसमें रंग-बिरंगे मनकों का हार, रोमन के शीशे के बर्तन और शीशे के परफ्यूम की बोतल भी शामिल  है।
कब्र से मिली महिला को ‘स्लीपिंग ब्यूटी’ का नाम दिया जा रहा है और वह गाल पर हाथ रखकर आराम  करती हुई मुद्रा में मिली है। महिला ने बेहद आकर्षक कांसे की अंगूठी पहन रखी है। 
 
दफनाते समय वह एक अद्भुत रोमन आईने में निहार रही है जिससे ऐसा लग रहा है कि वह एक बेहद  खूबसूरत महिला थी और अपनी मृत्यु के समय अपने आप को आईने में देख रही थी।
 
पूर्व ब्रिटिश म्यूजियम निरीक्षक ने कहा ‍कि उसके पास सूरमे की डिब्बियों के साथ एक सुंदर और कांसे  का कॉस्मेटिक स्पून भी मिला है। यह महिला हजारों छोटे-छोटे मोतियों से सुसज्जित है और उसके पास एक उच्च गुणवत्ता की मोतियों से  सजी बेल्ट है जिससे पता चलता है कि वह एक ऊंचे रुतबे वाली महिला रही होगी।
 
 
शोधकर्ताओं का मानना है कि महिला को इस तरह दफनाया गया था जिससे उसके शव के अवशेष सही स्थिति में हैं। हालांकि वे उसकी उम्र और मृत्यु का कारण जानने की कोशिश कर रहे हैं। (वार्ता)
 
(Photo Courtesy : theguardian.com)