शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. नन्ही दुनिया
  3. प्रेरक व्यक्तित्व
  4. जानिए आचार्य चाणक्य नीति के अनमोल वाक्य
Written By WD

जानिए आचार्य चाणक्य नीति के अनमोल वाक्य

Chanakya Niti - Hindi | जानिए आचार्य चाणक्य नीति के अनमोल वाक्य
FILE


* जो मनुष्य जाड़े-गर्मी की चिंता नहीं करता, सदा मैत्रीभाव से रहता है वही जीवन में महान सफलता प्राप्त करता है।


FILE


* बहुत थक जाने पर भी बोझ ढोना, गर्मी का खयाल न करना, संतोषी भाव से विचरना- हमें यह गुण गधे से सीखना चाहिए। इन गुणों को ग्रहण करने वाला मनुष्य हमेशा सब कार्यों में सफलता प्राप्त करेगा।



FILE



* बहुत भूखे रहते हुए भी थोड़े में ही संतुष्ट रहना, गहरी निद्रा में रहने के बावजूद झटपट जागना, स्वामिभक्ति और बहादुरी का यह गुण हमें कुत्ते से सीखना चाहिए।



FILE


* ठीक समय पर जागना, लड़ना, बंधुओं को भगा देना, झपटकर भोजन करना- यह चार गुण हमें मुर्गे से सीखना चाहिए।




FILE


* हमें बगुले से इन्द्रियों का संयम करना, देश काल और शक्ति के अनुसार कार्य करने का गुण सीखना चाहिए।