मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. नन्ही दुनिया
  3. प्रेरक व्यक्तित्व
  4. Birbal Sahni
Written By

महान वनस्पति वैज्ञानिक : प्रो. बीरबल साहनी

महान वनस्पति वैज्ञानिक : प्रो. बीरबल साहनी - Birbal Sahni
तड़क-भड़क क्यों?

उन दिनों लखनऊ विश्वविद्यालय का भवन बन ही रहा था। केवल 3 कक्ष ही बने थे। वनस्पति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष भी वहीं काम करते थे। 
 
एक दिन एक विदेशी विज्ञानी उनसे मिलने आए। उन्होंने आते ही किसी से पूछा- आपके विभागाध्यक्ष कहां बैठते हैं? वे उस कोने में। 
आगंतुक कोने में पड़ी मेज के पास पहुंचा, जो कॉपियों-किताबों से पटी पड़ी थी। उसी मेज पर विभागाध्यक्ष सूक्ष्मदर्शी में आंखें लगाए कुछ देख रहे थे। 
 
आगंतुक आश्चर्यचकित था- क्या आपका कोई निजी कमरा नहीं है? वह जानता था ये विभागाध्यक्ष महोदय महान वनस्पति विज्ञानी थे।
 
आत्मविश्वास से भरा उत्तर मिला- बड़े कामों के लिए किसी तड़क-भड़क की नहीं, निष्ठा और लगन की जरूरत होती है। वनस्पति के अवशेषों पर अपनी खोजों से विश्व को चकित कर देने वाले ये वनस्पति विज्ञानी थे- प्रो. बीरबल साहनी।
 
सत्य है-
 
क्रियासिद्धि: सत्वे भवति महतां नोपकरणै:।

 
साभार- देवपुत्र