गुरुवार, 18 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. धर्म-दर्शन
  3. तंत्र-मंत्र
  4. Easy Navratri Mantra
Written By

जीवन में सुख-शांति देते हैं नवरात्रि के पावन मंत्र

जीवन में सुख-शांति देते हैं नवरात्रि के पावन मंत्र - Easy Navratri Mantra
नवरात्रि में करें इन सिद्ध मंत्रों के जाप


 
नवरात्रि पर्व के पावन दिनों में विधि-विधान से इन सिद्ध मंत्रों के जाप करना चाहिए। यह मंत्र आपके सारे कष्टों को दूर करके जीवन में सुख एवं शांति प्रदान करते हैं : -
 
* दुर्गा मंत्र - ॐ ह्रीं दुं दुर्गाय नमः।
 
- दुर्गा मंत्र का फल इस प्रकार है- सभी प्रकार की सिद्धियों के लिए इस मंत्र का प्रयोग किया जाता है।
 
शक्तिमान, भूमिवान बनने के लिए इस मंत्र का प्रयोग कर लाभ पा सकते हैं।
 
 

 


* मां बगुलामुखी मंत्र इस प्रकार है -
 
ॐ ह्रीं बगुलामुखी सर्व दुष्टानांम्‌ वाचम्‌ मुखम्‌ पद्म स्तंभय जिह्वाम्‌ किल्‌य किल्‌य ह्रीं ॐ स्वाहा।
 
- यह मंत्र तांत्रिक सिद्ध‍ि प्राप्त करने के लिए ‍किया जाता है।
 

 


 


* सरस्वती गायत्री मंत्र
 
ॐ ऐं वाग्देव्यै च विद्महे कामराजाय धीमहि, तन्नो देवी प्रचोदयात्‌।
 
- उपरोक्त मंत्र के जाप से विद्या की प्राप्ति में सफलता मिलती है।
 
 


* लक्ष्मी गायत्री मंत्र

 
 
ॐ महादेव्यै च विद्महे विष्णु पत्न्यै च धीमहि, तन्नो लक्ष्मीः प्रचोदयात्‌।
 
- उपरोक्त मंत्र जाप करने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।