शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. »
  3. धर्म-दर्शन
  4. »
  5. कुम्भ मेला
  6. मौनी अमावस्या का शाही स्नान जारी (लाइव)
Written By भाषा

मौनी अमावस्या का शाही स्नान जारी (लाइव)

Shahi Snan | मौनी अमावस्या का शाही स्नान जारी (लाइव)
PTI
मकर संक्रांति के बाद मौनी अमावस्या के मौके पर रविवार को दूसरा शाही स्नान चरहहै, जो नगा साधुओं के लिए विशेष पर्व है। आज पवित्र गंगा में 3 करोड़ श्रद्धालुओं द्वारा डुबकी लगाई गई जबकि संभावना है कि शाम तय यह आंकड़ा साढ़े तीन करोड़ को पार कर जाएगा।

* कुंभ मेले में भगदड़ में 2 लोगों की मौत। सैक्टर 12 में यह भगदड़ मची थी। भगदड़ में एक महिला और पुरुष के मरने की खबर। घटना स्थल संगम से 6 किलोमीटर दूर। भगदड़ में 5 लोग घायल। सभी घायल अस्पताल में भर्ती लेकिन खतरे से बाहर। घटना सुबह की है, जिसे मेला प्रशासन दबाकर रखे हुए था लेकिन देर शाम भगदड़ की खबर और 2 लोगों के मरने की जानकारी मीडिया तक पहुंच गई।

* शाम 5.15 बजे तक 3 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने पवित्र गंगा में डुबकी लगाई
* जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर अवधेशानंदजी के साथ पंडित जसरान ने भी स्थान किया। बाबा रामदेव ने भी शाही स्थान के मौके पर गंगा में डुबकी लगाई।
*फिल्म निर्माता एकता कपूर भी कुंभ में पहुंची। उन्होंने बताया कि वो आने वाली फिल्म 'एक थी डायन' के लिए आशीर्वाद लेने कुंभ में आई हैं।
*चारों शंकराचार्यों ने भी किया शाही स्नान। शंकराचार्यों को देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ी
*सभी अखाड़ों का स्नान पूर्ण। आम लोगों का स्नान करना जारी। लोग कुंभ में मौनी अमावस्या के मौके पर संगम तट पर स्नान कर रहे हैं। लोग अब भी बड़ी संख्या में स्नान के लिए आ रहे हैं।
*अब तक सवा दो करोड़ लोगों ने स्नान किया
*तीनों बैरागी, उदासीन और निर्मल अखाड़ा का स्नान जारी।
*जूना, अग्नि आह्‍वान अखाड़े ने भी किया स्नान। अब तक सात अखाड़ों ने किया शाही स्नान।
*आज सुबह 2 करोड़ से ज्यादा लोगों ने स्नान किया। 3 करोड़ से ज्यादा लोगों के स्नान करने की संभावना
*शंकराचार्य, उनके शिष्य और नागा बाबा भी पहुंचे संगम तट पर
*जूना, अग्नि आह्‍वान अखाड़े का स्नान जारी। स्वामी अवधेशानंद गिरी भी संगम पर जूना अखाड़े के साथ मौजूद।
*तीनों बैरागी, उदासीन और अंत में निर्मल अखाड़ा स्नान करेगा।
*विश्व हिंदू परिषद के कार्यकरी अध्‍यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने आह्‍वान अखाड़े के साथ स्नान किया।
*सुबह सवा पांच बजे अटल, महानिर्वाणी निरंजनी और आनन्द अखाड़े ने स्नान किया।
*संगमें गुजरात के आदिवासी लोगों ने भी स्नान किया।

*इलाहाबाद में पवित्र संगम स्थल पर चल रहे महाकुंभ में रविवार को मौनी अमावस्या के मौके पर स्नान करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु जमा हो गए हैं।

*बड़ी तादाद में उमड़ते श्रद्धालुओं में महिलाओं और बच्चों का उत्साह भी देखते बनता है और लोग गंगा तथा यमुना पार के इलाकों से पैदल संगम स्थल की ओर आते हुए देखे जा सकते हैं।

इलाहाबाद के संभागीय आयुक्त और महाकुंभ के नोडल अधिकारी देवेश चतुर्वेदी के अनुसार रविवार के पवित्र स्नान के दौरान करीब 3 करोड़ श्रद्धालु डुबकी लगा सकते हैं।

कड़े सुरक्षा इंतजाम : कानून व्यवस्था को संभालने और किसी तरह की भगदड़ की स्थिति से बचने के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (कुंभ मेला) आरकेएस राठौड़ के अनुसार करीब 6,000 एकड़ में फैले विशाल कुंभ क्षेत्र में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और आतंकवादरोधी दस्ते के कमांडो को तैनात किया गया है।

इनके अलावा उत्तरप्रदेश के अनेक हिस्सों से आए 5,000 से अधिक पुलिसकर्मी और पीएसी के 4,000 जवान भी सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे।

बम निरोधक दस्तों और खोजी कुत्तों के दस्तों को तैनात करने के साथ निगरानी टॉवर भी लगाए गए हैं, जहां से सुरक्षाकर्मी पग-पग पर नजर रखेंगे। कई जगहों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं ताकि लोगों की आवाजाही पर नजर रखी जा सके।

कुंभ स्थल पर शनिवार को सुबह से वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई है।

कुंभ मेला अधिकारी मणि प्रसाद मिश्रा के अनुसार सभी वीआईपी लोगों से अपील की गई है कि या तो वे कल यहां आने से बचें या आना जरूरी समझते हैं तो सामान्य दिनों की तरह विशेष सुरक्षा व्यवस्था की अपेक्षा नहीं रखें। (भाषा)