गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. व्यंजन
  3. भारतीय व्यंजन
Written By WD

लाजवाब मसाला चीज कचोरी

लाजवाब मसाला चीज कचोरी -
सामग्री :
2 कप मैदा (कचोरी के लिए), 100 ग्राम तेल (मोयन) और नमक। भरावन के लिए सामग्री : 1 कप चीज (किसा), 1/4 कप प्याज बारीक कटा, 1/2-1/2 टी स्पून अदरक व हरी मिर्च कुटी हुई, 1/2-1/2 टी स्पून खड़ा धनिया, सौंफ, जीरा, लालमिर्च पिसी, गरम मसाला पिसा, काला नमक, सादा नमक, थोड़ा हरा धनिया बारीक कटा, तेल तलने के लिए।

सरल विधि : मैदा को छान कर उसमें तेल का मोयन और नमक मिलाकर टाइट गूंथ लें और ढंककर रखें। अब कचोरी का मसाला तैयार करने के लिए एक पैन में 1 टेबल स्पून तेल गर्म करें। उसमें प्याज, अदरक, हरी मिर्च भूनें। जीरा-सौंफ व धनिया डालें। सभी मसाले मिला लें। ठंडा हो जाए तो हरा धनिया व चीज मिला लें।

अब मैदे की छोटी-छोटी बराबर की लोई लें व हथेली पर फैलाएं। इसमें चीज मसाला भरें व कचौरियां तैयार कर लें। अब एक कड़ाही में तेल गर्म करके ठंडा करें व कचोरियों को मध्यम आंच पर सुनहरी होने तक तल लें। रक्षा बंधन के त्योहार पर मसाला चीज कचोरी आनंद लें।