गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. व्यंजन
  3. भारतीय व्यंजन
  4. Dhokla
Written By

स्वादिष्ट चटपटा खमण ढोकला

स्वादिष्ट चटपटा खमण ढोकला - Dhokla
सामग्री :


 
 
200 ग्राम उड़द दाल, 1/2 किलो चावल, 1 बड़ा चम्मच दही, 1 चम्मच नमक, 1/4 चम्मच गोल मिर्च, 1/2 चम्मच लाल मिर्च, 1 1/2 चम्मच मेथी, 1/2 चम्मच खाने का सोडा, 1 चम्मच नींबू का रस, 1/2 चम्मच तेल।
 
विधि :
 
सबसे पहले उड़द दाल तथा चावल अलग-अलग 7-8 घंटे भिगो दें। इनका पानी निकाल, धोकर अलग-अलग पीस लें। मेथी पीस लें। इन्हें मिलाकर दही, नमक व सोडा डालकर 4 घंटे रख दें (जाड़े में 7-8 घंटे रखें)।
 
1 थाली में तेल लगाकर नींबू का रस डालकर काली मिर्च बुरका दें। इसके ऊपर घोल 1/3 इंच मोटा फैला कर 1/2 घंटे बफा लें। 1 चम्मच गड़ा कर देखें।
 
यदि चम्मच में न चिपके तब तैयार मानना चाहिए, नहीं तो और थोड़ी देर बफाएं। तैयार होने पर एक बड़े चम्मच में थोड़ा-सा तेल लेकर उसमें मीठा नीम के पत्ते और राई डालकर तड़काएं और उसे ढोकलों के चारों तरफ फैला दें। ऊपर से लाल मिर्च व हल्का नमक बुरकाकर ठंडा होने पर इच्छानुसार साइज में काट लें। बारीक कटे हरे धनिया से सजाएं और हरी चटनी अथवा तली हुई हरी मिर्च के साथ सर्व करें।