गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. वेबदुनिया विशेष 2011
  3. स्वतंत्रता दिवस
  4. स्वतंत्रता दिवस: भारत का भविष्य
Written By Author पं. सुरेन्द्र बिल्लौरे

स्वतंत्रता दिवस: भारत का भविष्य

विज्ञान के क्षेत्र में उन्नति होगी

Independence Day 2011 | स्वतंत्रता दिवस: भारत का भविष्य
ND

15 अगस्त 2011 की सूर्योदय स्थिति के समय कुंडली के ग्रहों के अनुसार इस वर्ष भारत की प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बुध एवं शुक्र की युति भारत के संबंध दूसरे देशों से सुधारने वाली रहेगी। राहु की स्थिति विपरीत घटनाक्रम को जन्म देने वाली हो सकती है।

शनि एवं अन्य ग्रहों की स्थिति अशांति आंतरिक विरोध आतंकवादी घटनाक्रम की संभावना बनाती है। इस दौरान आर्थिक विकास पर प्रभाव बढ़ेगा।

स्वतंत्र भारत एवं वर्तमान कुंडली से वर्ष कुंडली पर नजर डालें तो भ्रूण हत्याओं में वृद्धि होगी। शत्रु भारत के पराजित होंगे। मित्र, राष्ट्र हमारे देश के प्रति समर्पित रहेंगे। इसी के साथ मित्र राष्ट्रों से विश्वास एवं सहयोग की वृद्धि होगी।

ND
मंगल की स्थिति कृषि क्षेत्रों को प्रभावित करेगी। कहीं प्राकृतिक प्रकोप के कारण कई लोगों को वि‍स्थापित होने पड़ेगा। बच्चों पर अत्याचार बढ़ने की संभावना बनती है। विज्ञान के क्षेत्र में भार‍त अच्छी उन्नति करेगा। विदेशी पूंजी कमाने में भार‍त अग्रणी रहेगा।

महिलाओं को कष्ट का सामना करना पड़ेगा। प्रोत्साहन भी कम मिलेगा। केतु का प्रभाव विकास की गति को मंदी प्रदान करेगा। शिक्षा के क्षेत्र में भारत अच्छी उन्नति करेगा।

सत्ता पक्ष के नेता आपसी तालमेल नहीं बना पाएंगे। अंदरुनी मतभेद खुलकर सामने आएंगे। विपक्षी पक्ष हावि रहेगा। सरकार पर खतरा मंडरात‍ा रहेग। धार्मिक आस्था पर आंच पहुंचेगी।

स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।
जय हिंद! जय भारत।