मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. घरेलू नुस्खे
  4. how to get rid of bad smell from clothes

जानिए, बारिश में कपड़ों से दुर्गंध क्यों आती है? ये टिप्स अपनाएं और कपड़ों की बदबू भगाएं

जानिए, बारिश में कपड़ों से दुर्गंध क्यों आती है? ये टिप्स अपनाएं और कपड़ों की बदबू भगाएं - how to get rid of bad smell from clothes
गर्मी के मौसम से परेशान होकर हम सभी बारीश के मौसम का इंतजार करते हैं, रिमझिम बरसता मौसम शुरू होते ही बहुत सुहाना लगता है, लेकिन जैसे ही कुछ दिन बीतते हैं, तो लगातार हो रही बरसात की वजह से दुनियाभर की परेशानियां एक-एक कर सामने आने लगती हैं। इन्हीं में से एक है कपड़ों को सुखाने की समस्या।
 
चाहे कितनी ही कोशिश कर लें, फिर भी कई बार कपड़े पूरी तरह सूख भी पाते कि वापस बादलों का बरसना शुरू हो जाता है। इस मौसम में कपड़ों को तेज धूप मिल पाना काफी मुश्किल हो जाता है जिस वजह से कपड़ों में नमी बनी रहती है। बैक्टीरिया और फंगस कपड़ों में पनपने लग जाते हैं जो कपड़ों में दुर्गंध पैदा करते हैं।
 
आइए, आपको बताते हैं, ऐसे कुछ टिप्स जिन्हें अपनाकर आप कपड़ों से आने वाली बदबू से राहत पा सकते हैं :  
1. इस मौसम में कपड़ों को पर्याप्त धूप नहीं मिल पाती और दुबारा बारिश शुरू हो जाने के डर से आप कई  बार आधे-अधूरे सूखे कपड़ों को उतारकर घड़ी कर देती हैं तो अब ऐसा न करें।
 
2. सिले-सिलाए कपड़ों को अलमारी में न रखें, आप उन्हें तब तक बाहर की हवा लगने दें जब तक कि वे पूरी  तरह से नमी रहित न हो जाएं।
 
3. कपड़ों को धोने के बाद आप उन्हें एक बार कपूर के पानी में भी खंगाल सकती हैं, उसके बाद पूरी तरह  सूखाकर जमाएं। इससे कपड़ों की दुर्गंध से राहत मिलेगी।

4. कपड़े धोते समय आप पानी में थोड़ा सा बेकिंग सोडा डाल सकती हैं। इससे भी कपड़ों से आ रही बदबू दूर  हो जाएगी।
 
5. कपड़ों को अलमारी में रखते समय उन्हें अखबार में भी लपेटकर रखा जा सकता है।
 
6. कपड़ों को वैक्स पेपर या प्लास्टिक पेपर में फोल्ड करके अलमारी में रखने से वे सीधे अलमारी के संपर्क में  नहीं आएंगे और खराब होने से बचेंगे।
 
7. आपको अपनी अलमारी में हमेशा कुछ नेप्थ्लीन की गोलियां भी डालकर रखनी चाहिए।