शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. हॉलीवुड से
  4. X-Men: Apocalypse, Krishna, Ram
Written By

एक्स-मैन : एपोकैलिप्स के विलेन की राम-कृष्ण से तुलना

एक्स-मैन : एपोकैलिप्स के विलेन की राम-कृष्ण से तुलना - X-Men: Apocalypse, Krishna, Ram
हाल ही में हॉलीवुड मूवी 'एक्स-मैन: एपोकैलिप्स' का ट्रेलर जारी हुआ है। ट्रेलर में विलेन एक संवाद बोलता है- 'जिंदगी में मुझे कई नामों से पुकारा गया है। राम, कृष्ण और यावेह।' सीधी-सी बात है कि विलेन अपनी तुलना राम और कृष्ण से कर रहा है जिनकी हिंदू लोग पूजा करते हैं। 
इसका विरोध भी शुरू हो गया है। अमेरिका में हिंदू नेता राजन जेड ने इसका विरोध करते हुए इसे भक्तों की भावनाओं को आहत करने वाला बताया। फिल्म के निर्देशक ब्रयान सिंगर से उन्होंने इस संवाद को ट्रेलर और फिल्म से हटाने की मांग की है।