बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. हॉलीवुड से
  4. Oscar Award in 2017
Written By
Last Updated : सोमवार, 27 फ़रवरी 2017 (14:37 IST)

Live ऑस्कर अवॉर्ड : देव पटेल फिर चूके ऑस्कर से

Live ऑस्कर अवॉर्ड : देव पटेल फिर चूके ऑस्कर से - Oscar Award in 2017
दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित फिल्म अवॉर्ड ऑस्कर के लिए लॉस एंजिलिस में भारतीय समय के अनुसार सोमवार सुबह 5 बजे से इसका प्रसारण शुरू हुआ।। इस समारोह में शामिल होने दुनियाभर से फिल्म सितारे लॉस एंजिलिस पहुंच गए हैं। इस बार इस अवॉर्ड में भारतीयों की नजरें देव पटेल पर टिकी हुई हैं।  इस अवार्ड से संबंधित हेडलाइन...
* *
* भारतीय अभिनेता ओम पुरी, 'स्टार वार्स' की अभिनेत्री कैरी फिशर, डेबी रेनॉल्ड्स और बिल पेक्सटन उन दिवंगत हस्तियों में से एक हैं, जिन्हें ऑस्कर समारोह में याद किया गया।
 
* ईरानी फिल्म निर्माता असगर फरहादी को उनकी फिल्म 'द सेल्समैन' के लिए सर्वश्रेष्ठ विदेशी फिल्म श्रेणी का ऑस्कर मिला है। 
 
* फिल्म जगत के सबसे बड़े आयोजन ऑस्कर के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ लुक देने में हॉलीवुड के दिग्गजों ने कोई कसर नहीं छोड़ी थी..इसकी झलक देखने को मिली रेड कार्पेट पर। यहां डॉल्बी थियेटर में आयोजित 89वें अकेडमी अवॉर्डस के दौरान इस बार रेड कार्पेट पर गोल्डेन, सिल्वर और सफेद रंगों के शेड्स का दबदबा रहा।

* एमा स्टोन को 'ला ला लैंड' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का ऑस्कर मिला। 
* ऑस्कर की घोषणा में गड़बड़ी, 'मूनलाइट' की जगह 'ला ला लैंड' को बता दिया था बेस्ट पिक्चर ऑस्कर का विजेता।
* केसी एफ्लेक को 'मैनचेस्टर बाय द सी' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का ऑस्कर पुरस्कार मिला।
* डेमियन शैजेल को 'ला ला लैंड' के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक श्रेणी में ऑस्कर मिला।
 
* डेमियन शैजेल को 'ला ला लैंड' के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक श्रेणी में ऑस्कर मिला।

*हास्य-विनोद और रोमांच से भरपूर डिज्नी की 'जूटोपिया' को यहां ऑस्कर में सर्वश्रेष्ठ एनीमेटेड फीचर का पुरस्कार दिया गया है।
 
*हॉलीवुड गायक जस्टिन टिम्बरलेक ने अकादमी पुरस्कार समारोह में ऑस्कर के लिए नामित फिल्म 'ट्रोल' के अपने गीत 'कान्ट स्टॉप दी फिलिंग' की जबरदस्त प्रस्तुति से कार्यक्रम का आगाज किया।

* सर्वश्रेष्ठ एनीमेटेड फीचर फिल्म की श्रेणी में ‘जूटोपिया’ को मिला ऑस्कर पुरस्कार।

* भारतीय मूल के अभिनेता देव पटेल को सर्वश्रेष्ठ सह अभिनेता के लिए के लिए इस साल का अकेडमी अवार्ड नहीं मिल पाया। सर्वश्रेष्ठ सह अभिनेता का पुरस्कार महेरशला अली को फिल्म 'मूनलाइट' के लिए दिया गया।
 
* निर्देशक असगर फरहादी की ईरानी फिल्म 'द सेल्समैन' ने सर्वश्रेष्ठ विदेशी फिल्म की श्रेणी में ऑस्कर जीता।

* निर्देशक असगर फरहादी की ईरानी फिल्म 'द सेल्समैन' ने सर्वश्रेष्ठ विदेशी फिल्म की श्रेणी में ऑस्कर जीता।
* महेरशला अली को सर्वश्रेष्ठ सह अभिनेता के लिए मिला ऑस्कर...

* 'फेंसेस' की अभिनेत्री वायोला डेविस को सर्वश्रेष्ठ सह अभिनेत्री के लिए मिला ऑस्कर।

* फिल्मी जगत के दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड ऑस्कर की शाम सजी हुई। ऑस्कर अवॉर्ड का एलान शुरू हो गया है। इसके तहत बेस्‍ट सर्पोटिंग एक्‍टर का पुरस्‍कार मूनलाइट फिल्‍म के मर्हेशला अली को दिया गया है।
* शुरू हुआ फिल्म जगत का सबसे बड़ा अवॉर्ड शो।

देव भारतीय मूल के ब्रिटिश अभिनेता हैं, उन्हें फिल्म 'लॉयन' के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर कैटेगिरी में नॉमिनेट किया गया है। 'लॉयन' भारत में इस शुक्रवार को रिलीज हुई है और इसे काफी पसंद भी किया जा रहा है। फिल्म में देव का परफॉर्मेंस देखने के बाद भारतीयों की ऑस्कर से उम्मीद काफी बढ़ चुकी है।
 
* सीरिया के एक सिनेमेटोग्राफर को अमेरिका में प्रवेश करने से अमेरिकी आव्रजन (इमीगेशन) अधिकारियों ने रोक दिया। सिनेमेटोग्राफर  ने इस साल लघु विषय में सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री के लिए नामित हुई ‘द व्हाइट हेलमेट्स’ में काम किया है। डेडलाइन की खबर के मुताबिक 21 वर्षीय सिनेमेटोग्राफर खालीद खतीब सीरियाई बचाव समूह व्हाइट हेलमेट के नेता के साथ यहां आने वाले थे। आॅस्कर में नामित फिल्म भी इसी विषय पर बनी है। वह आॅस्कर समारोह से एक दिन पहले यहां पहुंचने वाले थे। 
 
भारतीय और ऑस्कर अवार्ड :
उल्लेखनीय है कि अकादमी अवॉर्ड्स के 89 सालों के इतिहास में अब तक छह पुरस्कार भारत ने अपने नाम किए हैं, जिनमें से एक हॉनररी अवॉर्ड है। मेहबूब खान की फिल्म 'मदर इंडिया' ऑस्कर के लिए नॉमिनेट होने वाली पहली भारतीय फिल्म थी। इसे 1958 में बेस्ट फॉरेन फिल्म की श्रेणी में नामित किया गया था, हालांकि भारत को पहला ऑस्कर इसके 25 साल बाद 1983 में मिला। यह अवॉर्ड रिचर्ड एटेनबरो की फिल्म 'गांधी' के बेस्ट कॉस्ट्यूम के लिए भानु अथैया को दिया गया था।महात्मा गांधी के जीवन पर बनी यह फिल्म 1982 में रिलीज हुई थी और 1983 के ऑस्कर में इस फिल्म को 11 श्रेणियों में नॉमिनेट किया गया था जिसमें सर्वश्रेष्ठ फिल्म, निर्देशक, अभिनेता, स्क्रीनप्ले समेत 8 श्रेणियों में फिल्म ने पुरस्कार जीता था।
 
इसके बाद साल 1992 में सत्यजीत रे को फिल्म निर्माण में उनकी दुर्लभ महारथ और दुनिया भर में छाप छोड़ने वाले उनके गहन मानवीय दृष्टिकोण के लिए हॉनररी ऑस्कर से सम्मानित किया गया था। उस दौरान सत्यजीत रे बीमार थे और कोलकाता के अस्पताल में भर्ती थे। उन्हें सम्मानित करने के लिए ऑस्कर के प्रतिनिधि कोलकाता तक आए थे। इस सम्मान के करीब एक महीने बाद ही रे का निधन हो गया था।
 
इसके 17 सालों के बाद साल 2009 में फिल्म 'स्लमडॉग मिलियनेयर' के लिए तीन श्रेणियों में चार पुरस्कार भारतीयों ने अपने नाम किए थे। रसूल पुकुट्टी को बेस्ट साउंड मिक्सिंग, एआर रहमान को 'जय हो' के लिए बेस्ट ओरिजनल स्कोर और 'जय हो' के लिए ही गुलजार और एआर रहमान को बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग के लिए अवॉर्ड दिया गया था।
 
अब तक जिन भी भारतीयों को ऑस्कर मिला है वे अपनी अपनी कैटेगिरी में अवॉर्ड पाने वाले पहले और इकलौते अवॉर्डी बने हुए हैं। यदि देव यह पुरस्कार जीतते हैं तो अवॉर्ड पाने वाले छठे भारतीय और बेस्ट सपोर्टिंग अभिनेता का अवॉर्ड पाने वाले पहले भारतीय बन जाएंगे।