शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. हॉलीवुड से
  4. Lady Gaga
Written By

1600 घंटे में बनी लेडी गागा की ड्रेस

1600 घंटे में बनी लेडी गागा की ड्रेस - Lady Gaga
पॉप म्यूजिक जगत की सनसनी लेडी गागा ने ऑस्कर पुरस्कारों में जो सफेद रंग का गाउन पहना था, उसे बनाने में 1600 घंटे लगे थे।
 
‘एप्लॉज’ जैसा हिट गाना देने वाली गागा लॉस एंजिलिस के डॉल्बी थिएटर में रेड कारपेट पर अपने खूबसूरत सफेद परिधान में आईं, जिसमें क्रिस्टल जड़े हुए थे। इस गाउन के साथ गागा ने लाल रंग के दस्ताने पहन रखे थे।
 
गागा ने अपने प्रशंसकों को बताया कि इस खूबसूरत परिधान को बनाने में कितना लंबा समय लगा था।
 
गागा ने लिखा, ‘‘आज की रात को मैं कभी नहीं भूलूंगी। इस शानदार परिधान के लिए तुम्हारा शुक्रिया एजेडाइन अलाइया। पेरिस में इसकी कढ़ाई में 1600 घंटे लगे और 25 लोगों ने इसे पूरा किया । एजेडाइन ने पहले कभी ऑस्कर के लिए परिधान नहीं बनाया है।’’ ऑस्कर पुरस्कारों के चकाचौंध भरे समारोह में गागा ने ‘द साउंड ऑफ म्यूजिक’ पर शानदार प्रस्तुति दी थी।(भाषा)