शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. हॉलीवुड से
  4. Kylie Jenner Sex Tape leaked
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 27 मई 2016 (18:03 IST)

किम करदाशियां की बहन का सेक्स टेप हुआ लीक!

किम करदाशियां की बहन का सेक्स टेप हुआ लीक! - Kylie Jenner Sex Tape leaked
टीवी रिअलिटी स्टार किम करदाशियां की सौतेली बहन काइली जेनर भी किम के ही नक्शेकदम चल रही है। हाल ही में काइली और उनके रैपर बॉयफ्रेंड टैगा का एक सेक्स टेप सामने आया है। यह सेक्स टेप टैगा की वेबसाइट पर अपलोड किया गया था। लेकिन 30 मिनट के बाद इस इंटीमेट वीडियो को हटा लिया गया। 
Pic : Twitter
कुछ दिन पहले ही काइली का बॉयफ्रेंड रैपर टैगा के साथ ब्रेकअप हुआ है। 18 साल की इस मॉडल स्टार के ब्रेकअप के बाद सेक्स टेप लीक होना चिंताजनक है। यह टेप उनके एक्स के आधिकारिक साइट पर डाला गया था। इस टेप में दोनों इंटीमेट होते नजर आ रहे हैं। हालांकि टेप को जानकारी मिलने के तुरंत बाद ही हटा लिया गया लेकिन शक है कि इतनी देर में काफी लोगों ने इसे डाउनलोड कर लिया होगा। काइली को डर है कि उनके इस वीडियो का कोई गलत प्रयोग ना करे। उनको इंटरनेट पर इसके फैलाए जाने की डर सता रहा है।

कुछ दिन पहले ही इस सेक्स टेप बनाने के लिए काइली को 10 मिलियन यूएस डॉलर यानी लगभग 65 करोड़ रुपए की पेशकश की गई थी। यह प्रस्ताव विविड एंटरटेनमेंट ने दिया था जिसे काइली ने मना कर दिया था। इससे पहले काइली की बड़ी बहन किम करदाशियां का फेमस सेक्स टेप सिंगर-एक्टर रे जे के साथ कंपनी ने दिखाया था।
 
अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हुआ कि काइली का ये सेक्स टेप किसने अपलोड किया था। लेकिन यह आशंका जताई जा रही है कि इसमें पीछे टैगा का भी हाथ हो सकता है। अगर ऐसा हुआ तो वो बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं। टैगा के खिलाफ कैलिफोर्निया के नए 'पॉर्न रिवेंज लॉ' के तहत कार्रवाई हो सकती है।
ये भी पढ़ें
मजेदार चुटकुला : शादी के बाद मौत...