मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. हॉलीवुड से
  4. Kim Kardashian, Bigg Boss8
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 8 मई 2015 (13:42 IST)

किम करदाशियां क्यों नहीं आई बिग बॉस में?

किम करदाशियां क्यों नहीं आई बिग बॉस में? - Kim Kardashian, Bigg Boss8
सेक्सी और विवादास्पद किम करदाशियां का इंतजार उनके फैंस बेसब्री से कर रहे थे कि वे भारत आएं और बिग बॉस के बहाने उनकी एक अलग ही झलक देखने को मिले, लेकिन उम्मीद तब ध्वस्त हो गई जब खबर आई कि किम नहीं आ रही हैं। वीजा संबंधी कारण बताया गया, लेकिन यह सही कारण नहीं है। 
 
क्या है सही कारण... अगले पेज पर

सूत्रों के मुताबिक बात पैसे और समय को लेकर थी। किम मात्र कुछ घंटों के लिए भारत आने वाली थी। इस दौरान उनके दो कार्यक्रम थे। अपना परफ्यूम लांच करना और बिग बॉस में कुछ घंटे बिताना। लगभग एक करोड़ रुपये दिए जाने की बात तय हुई थी। पैसे देने वाले तैयार थे, लेकिन चाहते थे कि किम चार-पांच घंटों से ज्यादा का समय दें। किम के लिए यह संभव नहीं था। और इस तरह से किम न भारत आ पाईं और न ही बिग बॉस में हिस्सा ले सकीं।